facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईफोन निर्यात 1 अरब डॉलर पार

Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 PM IST

भारत से ऐपल इंक का आईफोन निर्यात अप्रैल के बाद से पांच महीनों के दौरान एक अरब डॉलर को पार कर गया है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी। इससे पता चलता है कि केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय विनिर्माण पर जोर दिए जाने के बीच प्रौद्योगिकी क्षेत्र की यह दिग्गज भारत में अपने दांव में विस्तार कर रही है।
 रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत में निर्मित आईफोन का निर्यात, खास तौर पर यूरोप और पश्चिमी एशिया को किया जाने वाला निर्यात मार्च 2023 तक 12 महीने में 2.5 अरब डॉलर तक पहुंचने वाला है, जो मार्च 2022 तक किए गए निर्यात से लगभग दोगुना है।

 ऐपल ने इस साल की शुरुआत में आईफोन 13 का भारत में निर्माण शुरू किया था और कंपनी ने पिछले सप्ताह नवीनतम आईफोन 14 के विनिर्माण की अपनी योजना की घोषणा की थी।

 प्रौद्योगिकी क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी वर्ष 2017 से भारत में आईफोन का विनिर्माण कर रही है।

ब्लूमबर्ग ने कहा कि इस साल अप्रैल से अगस्त तक भारत से निर्यात किए गए उपकरणों में आईफोन 11, 12 और 13 वाले मॉडल शामिल हैं।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब ऐपल आईफोन विनिर्माण का कुछ हिस्सा चीन से हटाकर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार भारत सहित अन्य बाजारों में स्थानांतरित करना चाह रही है, जहां यह आईपैड टैबलेट असेंबल करने की योजना बना रही है।

भारत तथा मैक्सिको और वियतनाम जैसे देश अमेरिकी ब्रांडों को आपूर्ति करने वाले अनुबंध विनिर्माताओं के लिए तेजी से खास होते जा रहे हैं, क्योंकि वे कोविड से संबंधित लॉकडाउन तथा अमेरिका और चीन में तनाव के बीच उत्पादन में चीन से दूर विविधता लाना चाहते हैं।

 

First Published - October 4, 2022 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट