facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईआरसीटीसी ने ग्राहकों के डेटा बेचने की योजना को लिया वापस

Last Updated- December 11, 2022 | 4:16 PM IST

रेलवे में खानपान और टिकट सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने अपने यात्री और माल ढुलाई ग्राहकों के डेटा को बेचने की योजना पर रोक लगा दी है। अपने ग्राहकों की गोपनीयता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति को बताया कि इस योजना को वापस ले लिया गया है।
इस समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शशि थरूर हैं। 

आईआरसीटीसी की प्रबंध निदेशक और चेयरपर्सन रजनी हसीजा अन्य अधिकारियों के साथ समिति के सामने पेश हुईं। आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने समिति को बताया, ‘आईआरसीटीसी ने डेटा संरक्षण विधेयक को मंजूरी न मिलने के चलते निविदा वापस ले ली है।’
समिति की सुनवाई से पहले शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वार्षिक आम बैठक में निविदा वापस लेने के बारे में फैसला किया गया। 

आईआरसीटीसी के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जिसमें से 7.5 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। आईआरसीटीसी ने यात्रियों एवं माल उपभोक्ता आंकड़ों के मौद्रिकरण के लिये एक सलाहकार नियुक्त करने को लेकर निविदा जारी की थी। ताकि 1,000 करोड़ रुपये तक राजस्व जुटाया जा सके।
आईआरसीटीसी के निविदा दस्तावेज के अनुसार, जिन आंकड़ों का अध्ययन किया जाएगा। उनमें विभिन्न सार्वजनिक एप्लीकेशन द्वारा दर्ज सूचनाएं शामिल हैं। इस सूचनाओं में नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पता, ईमेल आईडी, यात्रा की श्रेणी, भुगतान का प्रारूप, लॉगइन, पासवर्ड आदि का ब्योरा शामिल था। 

First Published - August 26, 2022 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट