facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘शेयर का मूल्य बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी’

Last Updated- December 11, 2022 | 5:51 PM IST

निदेशक मंडल में नियुक्तियों पर डिश टीवी के साथ विवाद शुरू होने के बाद येस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत कुमार ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अमानत यानी शेयर के मूल्य की सुरक्षा के मकसद से येस बैंक ने यह कदम उठाया था।
कुमार ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘कुछ अन्य कंपनियों को दिए गए कर्ज के बदले जमानत के तौर पर हमें डिश टीवी के शेयर मिले हैं। हमने डिश टीवी को कर्ज नहीं दिया है।’ निजी क्षेत्र के ऋणदाता येस बैंक के पास डिश टीवी के 25.63 फीसदी शेयर हैं।
कुमार ने कहा, ‘ऋणदाता के तौर पर अमानत यानी शेयरों की कीमत बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए जो हो रहा है, उसके जरिये हम अपने पास मौजूद जमानत का मूल्य बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ये शेयर कुछ गैर-निष्पादित आस्तियों के एवज में हमारे पास हैं।’
पिछले महीने बंबई उच्च न्यायालय के एकल पीठ ने डिश टीवी के प्रवर्तक वर्ल्ड क्रेस्ट एडवाइजर्स की याचिका खारिज कर दी थी। इस याचिका में डिश के प्रवर्तक ने येस बैंक को कंपनी की असाधारण आम बैठक में शामिल होने और मतदान से रोकने की मांग की थी। एकल पीठ के इस आदेश को वर्ल्ड क्रेस्ट एडवाइजर्स ने बंबई उच्च न्यायालय के खंडपीठ में चुनौती दी। मगर खंडपीठ ने भी उसकी याचिका खारिज कर दी।
असाधारण आम बैठक में 78.9 फीसदी शेयरधारकों ने जवाहर गोयल को प्रबंध निदेशक पद पर दोबारा नियुक्त करने के प्रस्ताव के खिलाफ मत दिया था। मुख्य कार्य अधिकारी अनिल कुमार दुआ को पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर फिर नियुक्त करने के पक्ष में भी बहुमत नहीं आया। जवाहर गोयल एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के छोटे भाई हैं।
कुमार से जब पूछा गया कि क्या येस बैंक ने डिश टीवी का नया प्रबंध निदेशक तय कर लिया है तो उन्होंने कहा, ‘इसमें हमारी भूमिका नहीं है। इसका निर्णय कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा किया जाएगा।’
कुमार ने कहा कि बैंक के हित की रक्षा के लिए उन्होंने बोर्ड सदस्यों के लिए कुछ भरोसेमंद नाम कंपनी को बताए थे, जिसे डिश टीवी ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘जब हमने अपने हितों की रक्षा करनी चाही और बोर्ड के लिए कुछ भरोसेमंद लोगों के नाम सुझाए तो कंपनी ने उसे स्वीकार नहीं किया और वे अपने एजेंडा में लग गए, जो हमारे वोटिंग अधिकार के खिलाफ तो था ही, सभी शेयरधारकों के भी खिलाफ था।’
ऋणदाता ने एस्सेल समूह के प्रवर्तकों को ऋण दिया था और प्रवर्तक उसे लौटाने में नाकाम रहे। इस पर बैंक ने कंपनी के गिरवी शेयर ले लिए और मई 2020 में येस बैंक डिश टीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक  बन गया।

First Published - July 3, 2022 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट