facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

नीलामी से पहले नियम बदलिए

Last Updated- December 08, 2022 | 5:46 AM IST

विदेशी दूरसंचार ऑपरेटरों ने कहा है कि इसके पहले कि वे आगामी 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए बोलियां लगाएं, सरकार को दूरसंचार क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों में बदलाव लाने की जरूरत होगी।


बीते बुधवार को केंद्रीय संचार मंत्री ए राजा ने उम्मीद जताई थी कि 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। उनके इस बयान के बाद ही विदेशी ऑपरेटरों ने यह विचार व्यक्त किया है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्पष्ट किया है कि 3जी स्पेक्ट्रम के लिए बोली में विदेशी दूरसंचार कंपनियां भी हिस्सा ले सकती हैं, बशर्ते कि अगर वे जीतती हैं तो उन्हें यह लिखित में बताना पड़ेगा कि उन्हें विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) और सुरक्षा एजेंसियों से स्वीकृति मिल जाएगी। इसके साथ ही कारोबारी परिचालन शुरू करने से पहले उन्हें यूएएसएल से लाइसेंस भी लेना पड़ेगा।

एक विदेशी दूरसंचार कंपनी के अधिकारी ने बताया, ‘एफआईपीबी से मंजूरी पाए बिना हम बोली कैसे लगा सकते हैं जिसमें कहा गया है कि हम 74 फीसदी तक कि हिस्सेदारी ले सकते हैं। नीलामी में हिस्सेदारी तब ही संभव है अगर सरकार 2007 के प्रेस नोट 3 में संशोधन करती है या फिर यह छूट देती है कि एफआईपीबी की स्वीकृति के बिना भी बोली लगाई जा सकती है।’

वहीं दूसरे ऑपरेटरों ने भी यही मुद्दा उठाया है कि अगर विदेशी कंपनी नीलामी जीत जाती है और उसके बाद एफआईपीबी कंपनी का आवेदन खारिज कर देता है तो फिर ऐसे में क्या होगा। एफआईपीबी से मंजूरी नहीं मिलने पर बोली के लिए जमा की गई रकम क्या कंपनियों को वापस कर दी जाएगी ?

विदेशी कंपनियों ने यह भी कहा है कि नए विदेशी खिलाड़ियों को यूएएसएल लाइसेंस लेना अनिवार्य बनाकर राजा ने घरेलू कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश की है।

First Published - November 27, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट