facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

सरकार करेगी ब्लैकबेरी की चौकस निगहबानी

Last Updated- December 05, 2022 | 9:12 PM IST

देश की सुरक्षा को लेकर ब्लैकबेरीसेवाओं पर उठ रहे विवाद की आग को शांत करने और इस पर गहरी नजर रखने के लिए दूरसंचार मंत्रालय ने एक अंतरमंत्रालयीय समिति बनाने का फैसला किया है।


यह समिति न सिर्फ देश में ब्लैकबेरी सेवाओं की रूप-रेखा तैयार करेगी बल्कि इन सेवाओं से जुड़े फैसले भी लेगी। समिति के सदस्यों में मोबाइल सेवा ऑपरेटर कंपनियों के प्रतिनिधि तो होंगे ही, गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाएगा, जो इस सेवा से जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर पैनी नजर रखेंगे।


संचार भवन में बुधवार को दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में इसका फैसला लिया गया। सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के साथ आयोजित बैठक  में सीओएआई के सदस्य टीवी रामचंद्रन, एयरटेल केसीईओ मनोज कोहली और आइडिया के प्रबंध निदेशक संजीव आगा भी शामिल थे।


इस बैठक में अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि सुरक्षा मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि को भी समिति में शामिल कि या जाए। बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई।


क्या है समस्या


इस सेवा के तहत भेजे जाने वाले आंकड़ों (ई-मेल और एसएमएस) की पैकेजिंग कोड के रूप में होती है, जिसे डीकोड करने के लिए विशेष तकनीक की जरूरत होती है। इस वजह से असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

First Published - April 11, 2008 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट