facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

वादे पर मारी गईं तेल कंपनियां…

Last Updated- December 05, 2022 | 7:03 PM IST

सरकार के स्वामित्व वाली तीन तेल मार्र्केटिंग कंपनियों को 2007-08 की चौथी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ सकता है।


इस घाटे की मार इस लिहाज से भी ज्यादा पड़ने की आशंका है क्योंकि ऐसी संभावना है कि सरकार इन कंपनियों के कुल रिटेल नुकसान का महज 42.7 फीसदी ही अपने कंधों पर ढोने को तैयार है। हालांकि, यह अलग बात है कि सरकार ने फरवरी में आश्वासन दिया था कि वह कुल घाटे का 57 फीसदी हिस्सा वह खुद सहेगी।


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें सरकार की ओर से कोई ऐसा आश्वासन नहीं दिया गया है कि वह बांड्स जारी कर नुकसान का 57 फीसदी बोझ उठाएगी। हमें बस यही सूचना दी गई है कि नुकसान का 42.7 फीसदी हिस्सा सरकार वहन करेगी। ‘


उन्होंने साथ ही कहा कि अगर यह आंकड़ा 42.7 फीसदी पर ही सिमट कर रह जाता है, जैसा कि अब तक बताया गया है तो साफ है कि चौथी तिमाही में कंपनियों को घाटा होगा। उन्होंने कहा कि तेल की ऊंची कीमतों के बीच ऐसा होना स्वभाविक है।


वहीं इस मामले पर पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ऑयल बांड्स जारी करने को लेकर वित्त मंत्री से बात की जा रही है। आईओसी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) को 2007-08 में सम्मिलित रूप से 78,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। यह आंकड़ा अनुमान से 10 फीसदी अधिक रहा था।


वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगी आग को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि 2008-09 में कुल रिटेल नुकसान बढ़कर 1,30,000 करोड़ रु. तक पहुंच सकता है।


तेल पर फिसलन


77,000 करोड़ रुपये – 2007-08 में कंपनियों का राजस्व घाटा
1,30,000 करोड़ रुपये – 2008-09 के लिए अनुमानित राजस्व घाटा
57 फीसदी – फरवरी में सरकार की ओर से वादा
42.7 फीसदी – कंपनियों को ताजा आश्वासन

First Published - April 4, 2008 | 1:00 AM IST

संबंधित पोस्ट