facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

डाकिया डाक नहीं… पसंदीदा सामान लाया

Last Updated- December 08, 2022 | 8:41 AM IST

इंटरनेट पर ऑनलाइन रिटेल में अब केवल निजी कंपनियों का ही एकाधिकार नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी कंपनी इंडिया पोस्ट भी जल्द ही इस क्षेत्र में कदम रखने की योजना बना रही है।


अगर ऐसा हुआ तो अमेजन डॉट कॉम और ई-बे को ऑनलाइन रिटेल में देसी कंपनी इंडिया पोस्ट से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

डाक विभाग की योजना है कि इंडिया पोस्ट को आधुनिक बनाया जाए और ऑनलाइन रिटेल के जरिए ग्राहकों को टीवी, घरेलू उपकरण, पसंदीदा किताबें और होटल, बस, हवाई जहाज आदि की खरीदारी की सुविधा उपलब्ध कराया जाए।

इंडिया पोस्ट उत्पादों और सेवाओं की सूची तैयार करेगी और उसे ई-शॉप स्टॉप नाम से वेब पोर्टल पर डालेगी। यही नहीं, इसकी प्रतियां डाकघरों में उपलब्ध होंगी, जहां से कोई भी अपने पसंदीदा सामान या सेवा का ऑर्डर दे सकेगा।

डाक विभाग के देशभर में फैले करीब 6 लाख डाकिया आपके घरों तक ऑर्डर किए गए सामान की आपूर्ति करेंगे।

सेवा के शुरू होने के बाद देश के कोने-कोने में स्थित 1.5 लाख डाकघरों में उपभोक्ता अपनी पसंद के सामान या सेवाओं का ऑर्डर दे सकेंगे।

डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई सेवा की शुरुआत के लिए विभाग कई रिटेलरों से बात कर रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 6 महीनों में इस सेवा को धीरे-धीरे पूरे देश में शुरू कर दिया जाएगा।

इंडिया पोस्ट की ओर से शुरू की जाने वाली ऑनलाइन रिटेल सेवा अमेजन डॉटकॉम और ई-बे मॉडल पर आधारित होगी। दरअसल, ये पोर्टल भी कुरिया या डाक के जरिए ही उपभोक्ताओं तक सामान पहुंचाते हैं।

उन्होंने बताया कि डाक विभाग को इस सेवा को शुरू करने में कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि विभाग के कर्मचारीडाकिया देशभर में फैले हुए हैं।

खास बात यह कि शहरी क्षेत्रों के अलावा, डाक विभाग गांवों तक भी सामान की आपूर्ति करने में सक्षम है।

First Published - December 10, 2008 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट