facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

मोबाइल कॉल दरों पर जंग

Last Updated- December 06, 2022 | 12:41 AM IST

मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल और रिलायंस टेलिकॉम ने सोमवार को एसटीडी शुल्क में कटौती की घोषणा कर मोबाइल शुल्क दरों की नई लड़ाई का आगाज कर दिया है।


एयरटेल ने अपनी एसटीडी शुल्क दर को 43.39 प्रतिशत घटाकर 1.50 रुपये प्रति मिनट कर दिया है। पहले यह दर 2.65 रुपये प्रति मिनट थी। नई शुल्क दरें 30 अप्रैल से लागू होंगी और कंपनी के प्रीपेड एवं पोस्टपेड,  दोनों ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।


नई शुल्क दर योजना के तहत इनकमिंग काल के लिए रोमिंग शुल्क एक रुपये प्रति मिनट रहेगा, जो फिलहाल 1.75 रुपये प्रति मिनट है। इसी तरह रोमिंग के दौरान कंपनी के ग्राहक लोकल कॉल एक रुपये प्रति मिनट और एसटीडी कॉल 1.50 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से कर सकेंगे।रिलायंस कम्युनिकेशंस ने रिलायंस से रिलायंस नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त एसटीडी व लोकल कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।


यह सुविधा पोस्ट पेड और प्री-पेड, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही रिलायंस हैलो (फिक्स्ड वायरलेस फोन) के उपभोक्ता 525 रुपये प्रतिमाह की दर पर अनलिमिटेड एसटीडी का लुत्फ ले सकेंगे। इस कवायद के बाद अब वोडाफोन एस्सार और टाटा टेलीसर्विसेज भी इस तरह की पहल कर सकती हैं।

First Published - April 29, 2008 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट