facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बेहतर प्रदर्शन पर रहेगी आईटीसी की नजर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:26 PM IST

विविध कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी ने कहा है कि वह हरेक श्रेणी में प्रतिस्पर्धी तौर पर बेहतर प्रदर्शन दर्ज करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने कहा है कि उसके शेयर का मूल्यांकन बाजार तय करेगा।
कंपनी की वार्षिक आम बैठक में आज कई शेयरधारकों ने आईटीसी के शेयर में तेजी, कंपनी के प्रदर्शन और उच्च लाभांश भुगतान के बारे में बताया। यह पिछली दो वा​र्षिक आम बैठक के मुकाबले बिल्कुल अलग था जब शेयरधारकों ने शेयर के खराब प्रदर्शन के बारे में चिंता जताई थी।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर कंपनी का शेयर आज 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 299.55 रुपये को छूने के बाद 298.10 रुपये पर बंद हुआ।  
आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने वा​र्षिक आम बैठक के दौरान शेयरधारकों के सवालों का जवाग देते हुए कहा, ‘आप में से कई लोग खुश हैं कि शेयर मूल्य ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि प्रबंधन का ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि कारोबार प्रतिस्पर्धी रहे। हम आज, कल और परसों के लिए निवेश कर रहे हैं और कारोबार खड़ा कर रहे हैं।’
पुरी ने कहा कि कंपनी विश्वस्तरीय ब्रांडों को वै​श्विक बाजारों में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘हाल के वर्षों में हमने विदेश में वितरण नेटवर्क स्थापित किया है। इससे आईटीसी के प्राउडी इंडियन ब्रांडों को 60 से अ​धिक देशों को निर्यात करने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। समय के साथ-साथ इस प्रकार के निर्यात का कंपनी के मूल्यवर्द्धित एफएमसीजी पोर्टफोलियो की वृद्धि में महत्त्वपूर्ण योगदान होगा।’
एफएमसीजी कारोबार कंपनी के नए विविधीकरण में शामिल रहा है और उसके पास करीब 25 ब्रांडों का पोर्टफोलियो है। वित्त वर्ष 2022 में इस कारोबार में 24,000 करोड़ रुपये का उपभोक्ता खर्च दिखा।
पुरी ने कहा, ‘सावधानीपूर्वक चुने गए इस पोर्टफोलियो में वृद्धि की काफी गुंजाइश है। इसके लिए 2030 तक 5 लाख करोड़ रुपये का बाजार तैयार होने की उम्मीद है जो भारतीय एफएमसीजी क्षेत्र का एक सबसे बड़ा बाजार होगा। ‘
आईटीसी ने साल के दौरान 110 उत्पादों को लॉन्च किया। इसके बारे में बताते हुए पुरी ने कहा कि यह कंपनी के उपभोक्ता केंद्रित होने और उसकी चुस्ती, नवोन्मेषी क्षमता एवं डिजिटल बदलाव का प्रमाण है।

First Published - July 21, 2022 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट