facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेट एयर हुई बोली की दौड़ से बाहर

Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल की कंपनी जेट एयर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल)पर ग्राउंड हैंडलिंग के लिए बोली लगाने की दौड़ से बाहर हो गई है।


जेट एयर के साथ ही एक और विमानन कंपनी की इस हवाईअड्डे के लिए बोली लगाने के आवेदन को खारिज कर दिया गया है। विमानन उद्योग के सूत्रों के अनुसार इंटरग्लोब के साथ मिलकर बोली लगाने वाली अमेरिका की विमानन कंपनी एवरग्रीन एविएशन को भी इस बोली के लिए अयोग्य करार दिया गया है। इसकी वजह है कि यह कंपनी पहले से ही इंडिगो नाम से सस्ती विमान सेवा मुहैया करा रही है।

लगभग 700 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले महीने के अंत तक बोली  जीतने वाली कंपनी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इस करार के लिए लगभग 7 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विमानन कंपनियों ने बोली लगाने के लिए आवेदन किया था।

इन कंपनियों में स्पेन की स्विस पोर्ट इंटरनेशनल, हैदराबाद हवाईअड्डे की ग्राउंड हैंडलिंग का काम देखने वाली मेनेजिस बोबा और तुर्की की सेलेबी भी शामिल हैं। एमआईएएल ने बोली के प्रस्तावों का आवेदन करने के लिए सात में से चार कंपनियों को चुना है और इसमें जेट एयर का नाम शामिल नहीं है।

बोली लगाने वाली कंपनियों में सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज लिमिटेड भी थी। हालांकि कंपनी ने ग्राउंड हैंडलिंग के लिए एयर इंडिया के साथ करार किया है। लेकिन एयर इंडिया को इस काम को करने की अनुमति पहले ही मिल चुकी है इसीलिए उसे बोली लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

First Published - September 13, 2008 | 1:03 AM IST

संबंधित पोस्ट