facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विमान पट्टे पर देगी जेट एयरवेज

Last Updated- December 11, 2022 | 5:41 PM IST

जेट एयरवेज साल 2024 तक करीब 20 एयरबस ए320 विमानों को पट्टा पर देने की संभावनाएं तलाश रही है। विमानन कंपनी अगले डेढ़ साल में अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपना परिचालन सुचारु करना चाहती है। ऐसे में खाली विमानों को फिलहाल पट्टे पर देने की योजना है।
सूत्रों ने कहा कि इन ए320 विमानों में सीईओ और कहीं अ​धिक ईंधन कुशल नियो वेरिएंट भी शामिल होंगे। इन विमानों की आपूर्ति मूल रूप से रूस की विमानन कंपनियों को की जानी थी लेकिन यूक्रेन युद्ध के कारण एयरबस, बोइंग और प​श्चिमी पट्टेदारों द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण आपूर्ति नहीं की जा सकी। दस में से करीब 8 विमानों की आपूर्ति दिसंबर 2022 तक होने की संभावना है। जेट एयरवेज पहले बोइंग 737 वेरिएंट के साथ उड़ानों का संचालन करती थी। भारी ऋण बोझ और बैंकों द्वारा ताजा ऋण देने से इनकार किए जाने के बाद अप्रैल 2019 में जेट एयरवेज का परिचालन बंद हो गया था।
ए320 को वि​भिन्न वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है जिनमें 321 और 321 एक्सएलआर शामिल हैं। यही कारण है कि विमानन कंपनी एकमात्र लोकप्रिय वेरिएंट बोइंग 737 मैक्स के बजाय एयरबस को पसंद कर रही हैं।
जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने विमान के प्रकार के बारे में कुछ बताए बिना कहा, ‘कुछ वै​श्विक परि​स्थितियों के कारण कुछ विमान पट्टेदारों के पास उपलब्ध हो गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी बेड़ा योजना के बारे में निर्णय लेना अभी बाकी है लेकिन हम तेजी से परिचालन सुचारु करना चाहते हैं। हम 2024 तक अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर परिचालन शुरू करना चाहते हैं और इसका मतलब साफ है कि तब तक हमारे पास कम से कम 21 विमान होंगे।’
ब्लूमबर्ग  ने खबर दी है कि विमानन कंपनी ने विमान के लिए एयरबस को ऑर्डर देना बंद कर दिया है लेकिन कपूर ने कहा कि नए ऑर्डर के लिए डिलिवरी स्लॉट 2024 से पहले उपलब्ध नहीं होगा।
जून में एनसीएलटी ने जेट एयरवेज को पुनर्जीवित करने के लिए यूएई के कारोबारी मुरारी लाल जालान के कंसोर्टियम की योजना को मंजूरी दे दी थी। हालांकि उस आदेश के ​खिलाफ एनसीएलएटी में कई अपील याचिका दायर की गई हैं।

First Published - July 9, 2022 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट