facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेट ने की स्पाइसजेट की शिकायत

Last Updated- December 11, 2022 | 5:57 PM IST

जेट एयरवेज ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से (डीजीसीए) शिकायत की है कि स्पाइसजेट के विमानों में उसके लिवरी का उपयोग किया जा रहा है। जेट एयरवेज का परिचालन 2019 में बंद हो गया था और उसके बोइंग 737 विमानों को पट्टेदारों ने वापस ले लिया था। इनमें से कुछ विमानों को उस दौरान स्पाइसजेट को पट्टे पर दिया गया था और उसने उन विमानों को अपनी लिवरी में पेंट किए बिना परिचालन जारी रखा है।
जेट एयरवेज सितंबर में अपना परिचालन सुचारु करने की तैयारी कर रही है। उसने डीजीसीए से आग्रह किया है कि स्पाइसजेट को जेट एयरवेज की लिवरी का उपयोग बंद करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया जाए। जेट एयरवेज के विमानों को नीले और गेरू रंग का उपयोग किया गया था और उसकी पूंछ पर उड़ते सूरज का लोगो उकेरा गया था। स्पाइसजेट के विमानों की पूंछ भी लाल रंग में रंगी गई है। जेट एयरवेज के प्रबंधक कैप्टन प्रियपाल सिंह ने नियामक को लिखे पत्र में कहा है, ‘यह हमारे संज्ञान में आया है कि कई विमान पूरी तरह जेट एयरवेज के रंगों के साथ लगातार उड़ान भर रहे हैं। इनमें से कुछ विमानों की दुर्घटना भी हुई है जिनके फोटोग्राफ मीडिया में खूब प्रसारित हुए हैं।’
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में डीजीसीए से उसे कोई संवाद नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुराने विमानों को चरणबद्ध तरीके से बाहर किया जा रहा है और कई विमान बेड़े से पहले ही बाहर हो चुके हैं। इन विमानों को 737 मैक्स विमानों से बदला जा रहा है।

First Published - June 29, 2022 | 1:04 AM IST

संबंधित पोस्ट