facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेट ने शांघाई-सैन फ्रांसिस्को मार्ग पर उड़ान में की कटौती

Last Updated- December 07, 2022 | 6:04 PM IST

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में मंदी के साथ नरेश गोयल की जेट एयरवेज को भी हाल ही में लॉन्च की मुंबई-शांघाई-सैन फ्रांसिस्को उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।


जेट ने मंगलवार और बुधवार को उड़ने वाली अपनी इन उड़ानों को बंद किया है। इसके पीछे यात्रियों की संख्या में कमी को अहम वजह माना जा रहा है। इसे संयोग ही कहिए कि कंपनी का यह फैसला 23 अगस्त को दुबई के लिए उड़ानों को लॉन्च करने से बमुश्किल एक सप्ताह पहले लिया गया है।

जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी वॉल्फगांग प्रॉक-शॉएर का कहना है, ‘हमने मुंबई-शांघाई-सैन फ्रांसिस्को मार्ग की अपनी दो उड़ानों को बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि हमने देखा है कि सप्ताह के बीच के यह दो दिन सबसे कम बुकिंग वाले हैं।

लेकिन यह फैसला हमने कुछ समय, सिर्फ नवंबर तक के लिए लिया है। इसके बाद हम स्थितियों का जायजा दोबारा लेंगे। लेकिन यह मार्ग तो हमारी लिए अच्छा साबित हो रहा है, जहां हमें कम से कम 70 प्रतिशत सीटों की बुकिंग तो मिल ही रही है।’ जेट का यह फैसला सितंबर से शुरू होगा।

प्रॉक-शॉएर ने अगले कुछ महीनों में किसी नए मार्ग के लॉन्च की घोषणा की संभावना से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने इस मार्ग पर दोबारा उड़ानों की शुरुआत, वह भी किरायों में कटौती के साथ की संभावना से इनकार नहीं किया और विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस की इस मार्ग पर घोषणा के बाद यह भी उम्मीद है कि सैन-फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा, ‘कीमतें वक्त के मुताबिक बदलती रहती हैं और इस मार्ग पर किरायों में कमी करने के बारे में बाद में सोचा जाएगा।’

First Published - August 21, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट