facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जियो बनी देश की सबसे बड़ी लैंडलाइन ऑपरेटर

Last Updated- December 11, 2022 | 1:35 PM IST

 मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी बढ़त को और मजबूत किया है क्योंकि अगस्त में इसे 32 लाख नए मोबाइल ग्राहक मिले हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा आज जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। जुलाई में 29 लाख नए उपयोगकर्ता और जून में चार लाख नए ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो के नए उपयोगकर्ताओं के शामिल होने की रफ्तार पिछले तीन महीने में बढ़ी है।
कंपनी अगस्त में पहली बार देश की सबसे बड़ी लैंडलाइन सेवा प्रदाता भी बन गई। रिलायंस जियो ने 31 अगस्त तक अपने 73.5 लाख लैंडलाइन कनेक्शन के साथ अब तक बाजार में आगे रहने वाली बीएसएनएल के 71.3 लाख कनेक्शन को पछाड़ दिया है। इस बीच वायरलेस खंड में सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली भारती एयरटेल ने अगस्त में तीन लाख ग्राहक जोड़े। दूरसंचार नियामक के आंकड़ों से पता चलता है कि इसने जुलाई और जून के महीनों में पांच लाख और सात लाख ग्राहक जोड़े थे।
तीसरे स्थान पर रहने वाली वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों को गंवाना जारी रखा। अगस्त में इसने 19 लाख ग्राहकों को खोया। इससे पिछले महीने जुलाई में इसने 15 लाख ग्राहकों को खो दिया था। इस बीच सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल और एमटीएनएल ने क्रमशः 5,71,778 ग्राहकों और 470 वायरलेस ग्राहकों को खोया। बीएसएनएल के पास देश भर में कुल 11.006 करोड़ ग्राहक हैं।
अगस्त तक रिलायंस जियो के पास देश में सबसे बड़ा ग्राहक आधार था। 31 अगस्त तक यह संख्या 41.924 करोड़ थी। इसके बाद 36.38 करोड़ उपयोगकर्ता के साथ एयरटेल और 25.314 करोड़ उपयोगकर्ता के साथ वोडाफोन आइडिया का स्थान रहा। अगस्त में भारत में टेलीफोन उपभोक्ताओं की कुल संख्या में 14.2 करोड़ तक का इजाफा हुआ है। 

First Published - October 18, 2022 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट