facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जियो लैपटॉप रहेगा 10,000 रुपये से कम

Last Updated- December 11, 2022 | 2:02 PM IST

रिलायंस जियो शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक विशेष तरह का लैपटॉप पेश करने की योजना बना रही है। इससे 5जी इस्तेमाल में भी काफी वृद्धि हो सकती है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी एक बेसिक लैपटॉप पर काम कर रही है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) में एक डिस्प्ले, एक कीपैड, एक जियो ऑपरेटिंग सिस्टम और क्लाउड से जुड़ने के लिए हार्डवेयर शामिल होगा, जिसमें सभी जानकारी और एप्लिकेशन शामिल किए जा सकेंगे।
उपयोगकर्ता अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार क्लाउड को खरीद सकते हैं, वे क्लाउड पर जितना स्टोरेज खरीदेंगे, उसी के मुताबिक उन्हें भुगतान करना होगा। 
कंपनी को वैश्विक पीसी निर्माताओं के साथ भागीदारी की उम्मीद है और इससे देश में लैपटॉप बाजार को कई गुना बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्य रूप से कंपनी का उद्देश्य कई बैकएंड फंक्शन को कंप्यूटर से क्लाउड पर लाना है, ताकि कंप्यूटर मशीन की कीमत को कम की जा सके।  जियो के एक कार्यकारी के अनुसार, देश में कुल 15 लाख स्कूल है, और औसतन प्रत्येक स्कूल में 10 क्लासरूम हैं। 
जियो के आंकड़े के मुताबिक, देश में लैपटॉप बाजार लगभग 10 करोड़ लैपटॉप का है, जो विद्यार्थियों या स्कूलों द्वारा खरीदा जा सकता है, या कई राज्यों द्वारा सब्सिडी पर भी छात्रों को दिया जा सकता है। कार्यकारी ने कहा कि इस समय अधिकांश लैपटॉप की कीमत 30,000 से 50,000 रुपये के बीच है, जिसके कारण ये कम कमाई वाले लोगों की पहुंच से दूर है। 
अगर सिर्फ एडटेक क्षेत्र में लैपटॉप के असली बाजार क्षमता को देखा जाए तो पिछले साल एचपी और डेल जैसी बड़ी कंपनियों ने सिर्फ 15 लाख से कम लैपटॉप बेचे। कंपनी गेमिंग में भी ऐसा ही करने पर विचार कर रही है, ताकि यूजर्स को एक्सबॉक्स जैसे महंगे कंसोल खरीदने की जरूरत न पड़े। सारे गेम क्लाउड पर मिल जाएंगे, जहां से लोग उसे एक्सेस कर सकते हैं, हालांकि लैपटॉप की अपेक्षा अपलोड होने में थोड़ी देर लग सकती है। 
रिलायंस जियो जियोबुक भी पेश करने की कोशिश में है। इसके लिए यह क्वालकॉम और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें  4जी ​चिप लगी होगी और इसकी कीमत भी 20,000 रुपये से कम ही अनुमानित है।
रणनीति के तौर पर रिलायंस जियो ने केवल तभी हस्तक्षेप किया है जब उसे नए उत्पादों में बाजार में कमी दिखाई देती है या जब विक्रेता उस सामान की बेचने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते।
उदाहरण के लिए, यह जियो 4जी फीचर वाले फोन को असेंबल करने के लिए बाजार में उतर आया, जब इसने देखा कि यह उपभोक्ताओं को 2जी से 4जी में अपग्रेड करने के लिए एक सस्ता ऑफर दे सकता है। 
4जी की शुरुआत के दौरान सबसे पहले कंपनी ने 4जी वोल्टी फोन को असेंबल करने का काम शुरू किया क्योंकि कंपनी ने देखा कि ज्यादातर विक्रेता इसे बेचने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

First Published - October 6, 2022 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट