facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिवाली तक देश में 5जी सर्विस लॉन्च करेगा Jio

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक में 5G को लेकर कंपनी ने बड़ी घोषणा की है। रिलायंस कंपनी की इस 45वीं एजीएम (AGM) को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो देश का नंबर एक डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है। 

 
इसी कड़ी में जियो ने मेट्रो सिटीज़ में 5जी सेवाओं के चालू होने की घोषणा की। 
 
कंपनी ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली 2022 तक Jio 5G सेवाओं को लॉन्च कर देगा। इसके बाद साल 2023 के अंत तक यानि दिसंबर महीने तक जियो, पूरे भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेगी। कंपनी की सालाना बैठक में ये भी कहा गया कि जियो की 5G रोलआउट योजना दुनिया में सबसे तेज होगी। 
 
कंपनी ने ये भी बताया कि 5जी सर्विस अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड है। इसके जरिए देशभर के हर क्लासरूप में हाई क्वालिटी एजुकेशनल कंटेट भी मिल सकेगा।
 
इवेंट के दौरान रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि 5जी नेटवर्क पर अब गेमिंग का अनुभव और अधिक बेहतर होगा।  जियो का 5जी एक्सपेरियंस सेंटर भी जल्द ही मुंबई खुलेगा। इस सेंटर में लॉन्चिंग से पहले कोई भी 5जी का अनुभव ले सकेगा।

First Published - August 29, 2022 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट