facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगले साल के अंत तक पूरे देश में Jio की 5G सेवा: मुकेश अंबानी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के Chairman मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो अगले साल दिसंबर तक पूरे भारत में 5 जी सेवा शुरू करेगी। अंबानी इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम जियो की सेवा को देश के प्रत्येक हिस्से में पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। दिसंबर 2023 तक जियो की 5G सेवा हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में मिलेगी। 

कुछ शहरों में दिवाली तक 5G सेवा

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के सलाना बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो दिवाली तक मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में 5G सेवा शुरू कर देगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर जोड़ देते हुए कहा कि जियो की 5G प्रौद्योगिकी भारत में ही विकसित की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगा

अंबानी ने आगे कहा कि 5G सेवा के विस्तार होने का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मिलेगा। 5जी सेवा कृषि, सेवा क्षेत्र, व्यापार, उद्योग, परिवहन और ऊर्जा अवसंरचना के डिजिटलीकरण और उनके डेटा प्रबंधन में तेजी लाकर शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की खाई को पाटने में सक्षम है। जनसांख्यिकी और डिजिटल प्रौद्योगिकी की मिली-जुली ताकत के दम पर भारत दुनिया की अग्रणी डिजिटल सोसाइटी बन सकता है।

आज से देश में 5G सेवा शुरू

देश में आज से 5G सेवा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस से 5G की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5जी अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। यह देश के 130 करोड़ लोगों को 5G का तोहफा है। मुझे खुशी है कि विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत के अन्य देशों के साथ किस तरह भारत कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने इसे देश की बहुत बड़ी सफलता बताया। 

First Published - October 1, 2022 | 3:00 PM IST

संबंधित पोस्ट