facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में नौकरी 42 फीसदी तक बढ़ीं

Last Updated- December 11, 2022 | 5:45 PM IST

बीते तीन वर्षों में देश में अनुसंधान एवं  विकास के क्षेत्र में 42 फीसदी की वृद्धि हुई है। जॉब साइट इनडीड के डेटा के अनुसार यह वृद्धि मई 2019 और मई 2022 के बीच दर्ज की गई। मई 2020 और 2021 में यह वृद्धि 40 फीसदी थी।  इसके साथ साथ अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में विभिन्न कामों के लिए नौकरी देने वालों की संख्या में भी बीते तीन सालों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अगर भौगोलिक रूप की बात करें तो अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में नौकरी देने में बेंगलूरु देश में पहले स्थान पर है। उसके अलावा पुणे, हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई शीर्ष पांच शहर में आते हैं। इस क्षेत्र में नौकरी देने में इन शहरों की कुल 75 फीसदी हिस्सेदारी हैं। अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में नौकरी पाने में मुख्य भूमिका में अनुसंधान एवं  विकास इंजीनियर (7.6 फीसदी), सॉफ्टवेयर इंजीनियर (4.5 फीसदी), सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट (1.4 फीसदी) और फुल स्टॉक डेवलपर (1.3 फीसदी) हैं।
इनडीड इंडिया के मुख्य विक्रय प्रमुख ने कहा कि महामारी के कारण डिजिटल क्षेत्र की नौकरी एकाएक बढ़ोतरी देखी गई। ना सिर्फ बड़े शहरों में बल्कि अहमदाबाद, वडोदरा, कोच्चि, इंदौर, जयपुर और सूरत जैसे 2 और 3 टियर शहरों में भी इस क्षेत्र का नौकरी में 6.5 फीसदी की योगदान है। ये भविष्य की मेट्रो सिटी हैं जिन पर कंपनियों की नजर है। इनडीड के अनुसार भारत को आईटी सेक्टर के नेतृत्वकर्ता के रूप में मान्यता मिल चुकी है। पिछले एक दशक में इस क्षेत्र में भारत तेजी से उभरा है।
 उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में नवाचार को मुख्य भूमिका में ले जाते हुए देखा गया है।  हम लगातार इंजीनियरिंग और उत्पाद में सकारात्मक वृद्धि देख रहे हैं जो आगे के वर्षों में और तेजी से बढ़ेगा। नैसकॉम के आंकड़े के हवाले से जॉब साइट ने कहा कि भारत 1,300 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों का घर है जो वैश्विक जीसीसी का लगभग 45 फीसदी है। इस क्षेत्र में यहां 13 लाख से अधिक लोग काम करते हैं और 33.8 अरब डॉलर का राजस्व आता है। इससे मेक इन इंडिया को ना सिर्फ बढ़ावा मिलता है बल्कि नवाचार और कौशल विकास को भी पूरा करता है।

First Published - July 8, 2022 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट