facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विदेशी उड़ान योजना को झटका

Last Updated- December 11, 2022 | 5:28 PM IST

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए परमिट हासिल करने में टाटा समूह की सस्ती विमानन सेवा एयरएशिया इंडिया की अक्षमता से सरकार की अंतरराष्ट्रीय उड़ान परियोजना को झटका लगा है। इस योजना का उद्देश्य राज्य सरकारों द्वारा विमानन कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी के जरिये पूर्वोत्तर राज्यों और ओडिशा के शहरों को अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के साथ जोड़ना है।
सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय अब इस विमानन कंपनी में टाटा संस के 100 फीसदी स्वामित्व होने और एयर इंडिया समूह का हिस्सा बनने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही उसे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। समझा जाता है कि स्वामित्व में बदलाव की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी और उसके बाद सरकार विमानन कंपनी को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए परमिट जारी करेगी।
सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान योजना के बोली प्रक्रिया का आयोजन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा किया गया था। बोली नियमों के अनुसार यदि कोई विमानन सेवा कंपनी भारत की नामित विमानन कंपनी के तौर पर पात्र है तो वह विभिन्न मार्गों के लिए बोली लगाने के लिए पात्र होगी।
अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए बोली प्रक्रिया का आयोजन मार्च में किया गया था। इसमें एयरएशिया इंडिया ने आठ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों के संचालन करने के लिए जीत हासिल की थी। इन मार्गों में भुवनेश्वर से सभी गंतव्यों के लिए उड़ान शामिल थी क्योंकि उसने इन मार्गों पर तैनात सीटों के लिए सबसे कम सब्सिडी की मांग की थी।
हालांकि यह विमानन कंपनी इस शर्त के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने के लिए पात्र है कि उसके बेड़े में 20 विमान होना आवश्यक है। लेकिन उसे सरकार से उड़ान परमिट नहीं मिल पाई है क्योंकि सीबीआई ने एयरएशिया बरहद के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिनकी विमानन कंपनी में फिलहाल 14 फीसदी हिस्सेदारी है। विदेशी उड़ान परमिट के लिए सरकार की लॉबिइंग करने और विदेशी विमानन कंपनियों को भारतीय ऑपरेटरों द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले नियमों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एजेंसी ने 2018 में टाटा संस और एयरएशिया बरहद के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें एयरएशिया बरहद के सीईओ टोनी फर्नांडीस, डिप्टी सीईओ बो लिंगम और टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व मैनेजिंग ट्रस्टी आर वेंकटरमण शामिल हैं। उन पर आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए परिचालन नियमों को आसान बनाने के लिए उन्होंने सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की थी।
एयरएशिया इंडिया ने इस बाबत पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया।

First Published - July 19, 2022 | 1:09 AM IST

संबंधित पोस्ट