facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेएसडब्ल्यू करेगी 3,200 करोड़ रुपये का निवेश

Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 PM IST

जेएसडब्ल्यू सीमेंट 3,200 करोड़ रुपये का निवेश कर मध्य प्रदेश में एकीकृत ग्रीनफील्ड सीमेंट निर्माण संयंत्र और उत्तर प्रदेश में स्प्लिट ग्राइंडिंग इकाई शुरू करेगी। इन दोनों को मिलाकर संयुक्त उत्पादन क्षमता 50 लाख टन प्रतिवर्ष होगी।
मध्य प्रदेश की इंडिया सीमेंट को 477 करोड़ रुपये में खरीदने के एक दिन बाद कंपनी ने अपने नए संयंत्र खोलने की घोषणा कर की। इसके साथ अब जेएसडब्ल्यू सीमेंट के पास 10.6 करोड़ टन का चूना पत्थर भंडार भी होगा, इसमें 2065 तक अनुबंधित खनन लीज भी शामिल है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 500 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में चूना पत्थर का खनन फैला हुआ है। कंपनी ने खनन के लिए अधिकतम नियामकों की अनुमति भी प्राप्त कर ली है और अब यह एकीकृत सीमेंट निर्माण संयंत्र को खोलने के लिए आवश्यक अनुमोदन का प्रयास कर रही है। 
जेएसडब्ल्यू सीमेंट की एकीकृत सीमेंट निर्माण संयंत्र खनन भंडार के बिल्कुल पास ही होगा। जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा कि कंपनी अपनी नीतिगत रणनीति के कारण ही भारत की केंद्रीय बाजार में प्रवेश कर पाई है।

First Published - October 11, 2022 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट