facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिका में जुबिलैंट बढ़ाएगी वैक्सीन निर्माण क्षमता

Last Updated- December 11, 2022 | 6:35 PM IST

भारतीय दवा कंपनी जुुबिलेंट फार्मोवा (पूर्व में जुबिलैंट लाइफसाइंसेज) अब टीका निर्माण क्षमता बढ़ाने में अमेरिका की मदद करेगी। जुबिलैंट फार्मोवा ने अपनी सहायक इकाई जुबिलैंट हॉलिस्टरस्टियर एलएलसी के जरिये वैक्सीन निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए अमेरिका की आर्मी कॉन्ट्रैक्टिंग कमांड के साथ समझौता किया है।
जुबिलैंट ने कहा है, ‘अमेरिकन रेस्क्यू प्लान के तहत योजना तैयार की गई थी। यह समझौता वाशिंगटन के स्पोकेन में अपनी निर्माण इकाई में 19.3 करोड़ डॉलर की लागत पर इंजेक्टीबल फिलिंग उत्पादन क्षमता दोगुनी करने में कंपनी को सक्षम बनाएगा। इसे वर्ष 2025 तक पूरा किया जाएगा।’ यह समझौता नवंबर 2021 में घोषित 9.2 करोड़ डॉलर की विस्तार योजना से अलग है, जिसे वर्ष 2014 के अंत तक वाणिज्यिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जुबिलैंट की फार्मोवा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई जुबिलैंट फार्मा ने अपनी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई जुबिलैंट हॉलिस्टरस्टियर के जरिये अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग में बायोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीएआरडीए) की ओर से रसायन, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु रक्षा (जेपीईओ-सीबीआरएनडी) के साथ समन्वय में आर्मी कॉन्ट्रैक्टिंग डिमांड के साथ समझौता किया है।
जुबिलैंट फार्मा लिमिटेड के मुख्य कार्याधिकारी प्रमोद यादव ने कहा, ‘जुबिलैंट हॉलिस्टरस्टियर एलएलसी अमेरिकी दवा आपूर्ति शृंखला को घरेलू निर्माण सुविधाओं के साथ अधिक मजबूत और विदेशी आपूर्ति पर कम निर्भर बनाना चाहती है। जुबिलैंट हॉलिस्टरस्टियर का अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा (एचएचएस) और रक्षा विभाग (डीओडी) बायोडिफेंस और मेडिकल काउंटरमेजर कार्यक्रमों की मदद करने का लंबा इतिहास रहा है, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी के प्रयास भी शामिल हैं। हम अमेरिकी सरकार को मदद करने के लिए उत्साहित हैं।’

First Published - May 31, 2022 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट