facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

केकेआर ने मैक्स में बेचा हिस्सा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:35 PM IST

सिंगापुर सरकार के सॉवरिन फंड   जीआईसी, वित्तीय सेवा फर्म  कैपिटल ग्रुप तथा कुछ अन्य संस्थानों ने मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में केकेआर की 26.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके साथ ही अमेरिका की प्राइवेट इ​क्विटी फर्म केकेआर मैक्स हेल्थकेयर से बिल्कुल बाहर हो गई है। सौदे के बाद अभय सोय की अगुआई में प्रवर्तकों के पास कंपनी की 24 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
केकेआर ने कंपनी से निकलने की अपनी रणनीति के तहत समूची हिस्सेदारी 9,200 करोड़ रुपये में बेची है। इससे मैक्स हेल्थकेयर के शेयर पर भी अच्छा असर पड़ा और कंपनी का शेयर 10 फीसदी चढ़कर 397 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक केकेआर ने नए निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी 353 रुपये प्रति शेयर भाव पर बेची है। 
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि केकेआर और रेडिएंट समूह 2018 से ही कंपनी की सह-प्रवर्तक थीं। केकेआर द्वारा अपनी समूची हिस्सेदारी बेचे जाने के बाद आने वाले दिनों में कंपनी के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा और तीन स्वतंत्र निदेशकों तथा नए निवेशकों के नामितों को बोर्ड में शामिल किया जाएगा।  
2018 में केकेआर और रेडिएंट ने मैक्स हेल्थकेयर में 2,120 करोड़ रुपये के निवेश से 49.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। रेडिएंट ने साझे उपक्रम की दूसरी साझेदार द​क्षिण अफ्रीकी अस्पताल कंपनी लाइफ हेल्थकेयर का अ​धिग्रहण किया था और अपनी परिसंपत्तियों का मैक्स हेल्थकेयर में विलय कर दिया था। इस कंपनी के पास देश भर में 17 अस्पताल में 3,200 से अधिक  बिस्तर हैं। पिछले साल सितंबर में केकेआर ने कंपनी से बाहर निकलने की अपनी रणनीति के तहत कुछ हिस्सेदारी 2,956 करोड़ रुपये में बेच दी थी। अभय सोय बोर्ड के चेयरमैन प्रबंध निदेशक बने रहेंगे। मैक्स हेल्थकेयर के एक प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। रेडिएंट लाइफ केयर ने मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में 49.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके बाद मैक्स हेल्थकेयर के साथ रेडिएंट लाइफ केयर का विलय किया था, जिससे मौजूदा कंपनी वजूद में आई थी। इस विलय के बाद बनी नई कंपनी का नाम मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट रखा गया। 
सिंगापुर की जीआईसी पिछले दो साल से भारत में अपना निवेश तेजी से बढ़ा रही है। इस साल मई में आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल ने जीआईसी को शेयरों का तरजीही आवंटन कर 2,195 करोड़ रुपये जुटाए थे। जीआईसी सिंगापुर का सॉवरिन वेल्थ फंड है। इस योजना के मुताबिक जीआईसी इक्विटी और वारंट खरीदने के लिए 770 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके बाद 18 महीनों के भीतर एक या अधिक खेप में वारंट के इस्तेमाल पर 1,425 करोड़ रुपये का निवेश होगा। निवेश के बाद एबीएफआरएल में जीआईसी की 7.5 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी होगी। 
जीआईसी ने अक्टूबर, 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 5,512 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कैपिटल समूह भी भारत में अपने न्यू वर्ल्ड फंड के जरिये लगातार निवेश कर रहा है। 

First Published - August 17, 2022 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट