facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लक्ष्मण नरसिम्हन ने दिया इस्तीफा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

 रेकिट बेंकिजर ग्रुप पीएलसी के मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 30 सितंबर से प्रभावी होगा। कंपनी ने एक विज्ञ​प्ति में कहा है कि उन्होंने व्य​क्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से अमेरिका वापस जाने के कारण इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने कहा है कि निकेंड्रो दुरांटे फिलहाल सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे जो वरिष्ठ स्वतंत्र निदेशक हैं। बोर्ड ने भविष्य के नेतृत्व का आकलन और चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कंपनी ने कहा है, ‘चेयरमैन और नामांकन समिति ने ऐसे बेहतरीन दीर्घाव​धि उम्मीदवार की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो कंपनी की वृद्धि एवं बदलाव यात्रा को अगले चरण में ले जा सके।’
नरसिम्हन को सितंबर 2019 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। कंपनी की रणनीति, निष्पादन एवं बुनियादी दक्षता का सफलतापूर्वक कायाकल्प करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
रेकिट के चेयरमैन क्रिस सिंक्लेयर ने कहा, ‘पिछले तीन वर्षों के दौरान उल्लेखनीय बदलाव के साथ कंपनी का नेतृत्व करने के लिए मैं पूरे बोर्ड की ओर से लक्ष्मण को धन्यवाद देता हूं। हम उन्हें और उनके परिवार को भी शुभकामनाएं देता हूं कि वे अमेरिका लौटने की उनकी इच्छा पूरी कर सकें।’
नरसिम्हन ने विज्ञ​प्ति में कहा है, ‘रेकिट के नेतृत्व का अवसर देने के लिए आभार। यह अतुल्य टीम के साथ एक महान कंपनी है। पिछले तीन वर्षों के दौरान साथ मिलकर काम करने के लिए मैं काफी गौरवा​न्वित हूं। मुझे अमेरिका लौटने का एक अवसर मिला है। हालांकि कंपनी को अलविदा कहना कठिन है लेकिन यह मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए सही निर्णय है।’
नरसिम्हन जून 2019 में पेप्सिको से रेकिट बेंकिजर में आए थे। पे​प्सिको में वह वै​श्विक मुख्य वा​णि​ज्यिक अ​धिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

First Published - September 1, 2022 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट