facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नए डेस्कटॉप ब्रांड से भारतीय ग्राहकों को लुभाएगी लेनोवो

Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

डेस्कटॉप और लैपटॉप बनाने वाली चीनी कंपनी लेनोवो भारत में डेस्कटॉप के बढ़ते कारोबार पर ध्यान देना चाहती है।


इस ओर ध्यान देते हुए कंपनी अपनी डेस्कटॉप शृंखला को ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने वाले ‘सेंटर’ सीरीज के साथ बढ़ा रही है। इस सीरीज के साथ कंपनी डेल और एचपी के लोकप्रिय किफायती पीसी के साथ व्यक्ति से व्यक्ति तक मुकाबला करेगी।

ये सिस्टम बढ़िया प्रदर्शन करते हैं और साथ ही इनमें एंटी-बैक्टीरियल कीबोर्ड और चेहरा पहचानने जैसी विशेषताएं भी हैं। चीन में जहां यह जाना-पहचाना नाम है, वहीं भारत में भी डेस्कटॉप पीसी वेंडर्स में भी लेनोवो शीर्ष तीन में शामिल हो पाने में सफल रही है। हालांकि इसकी बाजार हिस्सेदारी 6 प्रतिशत के आस-पास है।

एक रिसर्च फर्म, आईडीसी के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2008 की अप्रैल से जून तिमाही में डेस्कटॉप की शिपमेंट साल-दर-साल के आधार पर 2.4 प्रतिशत घटी है, जबकि लैपटॉप शिपमेंट में समान अवधि में 51 फीसदी का इजाफा देखा गया है।

आईडीसी के अनुसार लैपटॉप क्षेत्र में भारत में लेनोवो एचपी के बाद दूसरे स्थान पर है। कंपनी के वित्त वर्ष 2008 के कुल राजस्व का लगभग 60 प्रतिशत से हिस्सा लैपटॉप कारोबार से ही मिला है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने आइडियापेक शृंखला पेश की थी।

लेनोवो इंडिया के प्रबंध निदेशक अमर बाबू ने बताया कि डेस्कटॉप में वृध्दि लैपटॉप की कीमत पर नहीं की जाएगी, ‘जिनमें हम पहले ही मजबूत दावेदार है।’ उनका कहना है, ‘चीन के बाहर भारत पहला ऐसा देश था, जहां लेनोवों के कंज्यूमर ब्रांड को पेश किया गया है।

जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है, यहां लैपटॉप का कारोबार बिना किसी मेहनत-मशक्कत के बढ़ रहा है। हम निश्चित रूप से डेस्कटॉप के मामले में भी बढ़िया करेंगे। इसलिए हम छोटे शहरों में जहां इनका इस्तेमाल कम है, वहां भी डेस्कटॉप में वृध्दि देखेंगे।’

पेइचिंग ओलंपिक के चलते कंप्यूटर निर्माता कंपनी, जो प्रमुख आयोजकों में शामिल थी, की ब्रांड छवि को काफी फायदा मिला है। लेनोवो की योजना इस साल की दूसरी तिमाही में सर्वर लॉन्च करने की भी है, जहां आईबीएम, एचपी, डेल और एसर का दबदबा है।

First Published - September 13, 2008 | 1:19 AM IST

संबंधित पोस्ट