facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

LIC ने पांच महीने में पावर ग्रिड में बेची 2 फीसदी हिस्सेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:46 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पिछले पांच वर्षों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में अपनी 2 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी 3,079.43 करोड़ रुपये में बेची है। LIC ने बुधवार को यह जानकारी दी है। LIC ने बताया कि 18 मई 2022 से 11 अक्टूबर 2022 के बीच उसकी होल्डिंग में 2.03 फीसदी की कमी आई है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (CEBI) की नियामकीय जरूरतों के अनुसार लिस्टेड कंपनियों को 2 फीसदी या इससे ज्यादा शेयरहोल्डिंग में बदलाव आने पर सूचित करना होता है। CEBI को जमा किए गए एक दस्तावेज में LIC ने बताया कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में LIC की हिस्सेदारी 36,99,02,170 से घटकर 23,01,82,028 इक्विटी शेयर हो गई है, जो पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की चुकता पूंजी के 5.303 प्रतिशत से घटाकर 3.3 प्रतिशत हो गई है।
LIC ने बताया कि शेयरों की बिक्री इस अवधि के दौरान खुले बाजार में औसतन 220.40 रुपये प्रति शेयर की दर से की गई। सरकार के स्वामित्व वाली पावर ग्रिड कॉरपोरेशन बिजली ट्रांसमिशन, दूरसंचार और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है।

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC के शेयर BSE पर 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 615.40 रुपये पर बंद हुआ। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर में 3.5 फीसदी की तेजी रही और वह 215.60 रुपये पर बंद हुआ।

First Published - October 13, 2022 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट