facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शिव नादर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 PM IST

यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) भारत और अमेरिका के एक द्विपक्षीय गैर लाभकारी संगठन ने एचसीएल के संस्थापक शिव नादर को प्रौद्योगिकी उद्योग और शिक्षा परोपकारी पहलों में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया।
शिव नादर फाउंडेशन के माध्यम से पहली पीढ़ी के अरबपति ने विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में परोपकारी पहलों के लिए 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि एचसीएल ने लगातार 45 वर्षों से आईटी क्षेत्र में सुधार की पहल को जारी रखा है और 1976 की तकनीकी क्रांति के बाद से यह शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। 
यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) मुकेश अघी ने कहा कि वह स्थानीय समुदायों की सेवा करने और अमेरिका और भारत दोनों में समावेशी विकास और सामाजिक विकास में योगदान देने के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए शिव नादर और एचसीएल समूह का बहुत आभारी हैं। शिव एक सच्चे वैश्विक राजनेता हैं और अमेरिका और भारत को एक साथ लाने और दोनों देशों के नागरिकों के भविष्य में सही मायने में निवेश करने में उनका योगदान सराहनीय है। 

First Published - October 20, 2022 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट