facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लाइटस्पीड भी लगाएगी मेट्रो के लिए बोली

Last Updated- December 11, 2022 | 6:30 PM IST

निजी इक्विटी कंपनी लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स कुछ अन्य कंपनियों के साथ कंसोर्टियम के जरिये मेट्रो एजी के भारतीय कारोबार मेट्रो कैश ऐंड कैरी में एक रणनीतिक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पेशकश का आकलन कर रही है। इस मामले से अवगत एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
लाइटस्पीड ऐसा दूसरा पीई फंड है जिसे मेट्रो एजी की ओर से संपर्क किया गया है। कंपनी ने इससे पहले समारा कैपिटल से संपर्क किया था। इसके अलावा जिन कंपनियों से संपर्क किया गया है उनमें रिलायंस, सीपी ग्रुप, अदाणी ग्रुप, एमेजॉन और टाटा शामिल हैं। लाइटस्पीड ने इस बाबत जानकारी के लिए भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। मेट्रो एजी ने कहा, ‘हम भारत में मेट्रो की मौजूदा दक्षता और कारोबार की रफ्तार बढ़ाने के लिए संभावित साझेदारों के साथ रणनीतिक विकल्पों का आकलन कर रहे हैं। हम अफवाहों और बाजार के कयासों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। ‘
लाइटस्पीड ने लॉजिस्टिक कंपनी उड़ान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म दुकान, ओयो रूम्स, शेयरचैट, बैजूस और फ्रेश मेन्यू में भी निवेश कर रखा है। मर्चेंट बैंकरों का मानना है कि मेट्रो कैश ऐंड कैरी के वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर उसका मूल्यांकन 1.5 से 2 अरब डॉलर हो सकता है।
संभावित खरीदारों की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 725 करोड़ रुपये के सकल मुनाफे के साथ 6,503 करोड़ रुपये की बिक्री पर 118 करोड़ रुपये का एबिटा दर्ज किया था जो उसकी बिक्री का 11.14 फीसदी है।
 
 

First Published - June 3, 2022 | 1:11 AM IST

संबंधित पोस्ट