सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने लोकसभा चुनावों से पहले अपने प्लेटफॉर्म से कई पोस्ट को हटा दिया है। इन राजनैतिक पोस्ट पर रोक एक्स ने भारत के चुनाव आयोग के कहने पर लगाई है। हालांकि कंपनी एक्स ने एक बयान में इस एक्शन पर असहमति जताते हुए ये भी कहा है कि वो पोस्ट हटाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन चुनाव आयोग के आदेश पर उन्होंने ये एक्शन लिया है।
Elon Musk की कंपनी ‘X’ ने कहा, ‘अभिव्यक्ति की आजादी इन पोस्ट्स और सामान्य रूप से सभी राजनीतिक भाषण पर लागू होनी चाहिए। भारत के चुनाव आयोग ने कुछ नेताओं, चुने हुए प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से किए गए राजनीतिक पोस्ट्स को कार्रवाई करने के लिए ‘X’ को आदेश जारी किए है। आदेशों का पालन करते हुए हमने चुनाव की बाकी अवधि तक इन पोस्ट्स को रोक दिया है।’
इसके आगे इस बारे में कंपनी ने एक बयान में कहा कि हालांकि हम एक्शन से असहमत हैं, एक्स ने कहा कि इस आदेश से जो यूजर्स प्रभावित हुए हैं उन्हें सूचित कर दिया है और पारदर्शिता को देखते हुए टेकडाउन के आदेश को पब्लिश भी किया।
— Global Government Affairs (@GlobalAffairs) April 16, 2024
अपनी पोस्ट में एक्स ने लिखा, ‘भारत के चुनाव आयोग ने एक्स को निर्वाचित राजनेताओं, राजनीतिक दलों और कार्यालय के उम्मीदवारों द्वारा शेयर किए गए राजनीतिक भाषण वाले पोस्ट पर कार्रवाई करने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुपालन में, हमने बाकि चुनाव अवधि के लिए इन पोस्ट को रोक दिया है; हालाँकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इन पोस्ट और सामान्य रूप से राजनीतिक भाषण तक होनी चाहिए।
हमने प्रभावित उपयोगकर्ताओं को सूचित कर दिया है और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हम उस आदेश यहां पोस्ट कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि वे अपने सभी टेकडाउन आदेशों को प्रकाशित करें।’
ये भी पढ़ें- एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस के लिए मिल सकती है मंजूरी, सुरक्षा जांच जारी
क्या लिखा आदेश में
”X’ ने चुनाव आयोग के जिस आदेश को शेयर किया है, उसमें उसे 4 सोशल मीडिया पोस्ट्स को हटाने का आदेश दिया गया था। इसमें YSR कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक-एक पोस्ट्स शामिल हैं।
आदेश में लिखा है कि इन पोस्ट्स ने कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।