facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लक्जरी कार बनाने वाली कंपनियों को इस साल रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:37 PM IST

लक्जरी कार बनाने वाली प्रमुख कंपनियों को त्योहार शुरू होने और मजबूत मांग के चलते वर्ष 2022 में रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद है। 

चिप की किल्लत जारी रहने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि मौजूदा त्योहारों के दौरान बिक्री बेहतर होगी। 
देश में वर्ष 2019 के दौरान लग्जरी कारों की बिक्री लगभग 40,000 इकाई थी, जो उद्योग द्वारा एक साल में दर्ज की गई अब तक सबसे अच्छी बिक्री है।

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, ‘उद्योग अधिक मजबूत हो गया है और कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के इतनी गंभीर नहीं होने के कारण, एक स्थिर पुनरुद्धार हुआ है।’

सोनी ने कहा कि उद्योग और लेक्सस इंडिया दोनों के लिए चालू वर्ष की शुरुआत अच्छी रही है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों की अवधि में दूसरी तिमाही के दौरान मजबूत बिक्री की गति जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि आपूर्ति पक्ष में चुनौतियां बनी हुई हैं। इसका कारण त्योहारों के दौरान सेमीकंडक्टर की कमी बने रहने की आशंका है।’
ऑडी इंडिया ने भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में मांग लगातार बढ़ी है और कार विनिर्माता को उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगी।
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘हम इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत के लिए अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त करने को लेकर अपने मुख्यालय के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’

First Published - August 16, 2022 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट