facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

महिंद्रा की बिक्री सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

Last Updated- December 11, 2022 | 2:20 PM IST

वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की थोक बिक्री सितंबर 2022 में दोगुने से अधिक होकर 64,486 इकाइयों पर पहुंच गई। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि SUV की मजबूत मांग से कंपनी को अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री हुई है। 

M&M ने सितंबर, 2021 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डीलरों को कुल 28,112 यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की आपूर्ति की थी। कंपनी ने सितंबर 2022 में SUV खंड में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री हासिल की। इस दौरान इसकी बिक्री दोगुने से भी अधिक उछाल के साथ 34,262 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में इसने 12,863 एसयूवी की बिक्री की थी। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन खंड) विजय नाकरा ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ”इस साल का सितंबर माह कुल बिक्री के साथ-साथ एसयूवी की बिक्री के मामले में भी कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड महीना साबित हुआ है।” 

उन्होंने कहा कि SUV की समग्र लोकप्रियता के साथ-साथ कंपनी के नवीनतम उत्पादों की मजबूत मांग के कारण पिछले महीने M&M ने रिकॉर्ड बिक्री की। नाकरा ने कहा कि इस अवधि में कंपनी के अग्रणी उत्पादों- स्कॉर्पियो-एन, एक्सयूवी 700, थार, बोलेरो नियो और स्कॉर्पियो क्लासिक को बाजार में तगड़ी प्रतिक्रिया मिली।

First Published - October 3, 2022 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट