facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली तिमाही में 2,360 करोड़ रुपये का लाभ

Last Updated- December 11, 2022 | 5:02 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 2,360.70 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में यह जानकारी दी। वाहन विनिर्माता कंपनी को एक साल पहले समान तिमाही में 331.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी का कहना है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 28,412.38 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में यह 19,171.91 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च भी बढ़कर 26,195 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी जून तिमाही में खर्च 20,286.24 करोड़ रुपये रहा था। वाहन खंड की आय बीते तिमाही में बढ़कर 12,740.94 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6,316.79 करोड़ रुपये थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनीश शाह ने कहा: “वाहन और कृषि क्षेत्र में हुए सकारात्मक परिणाम के कारण हमारे समूह की सभी कंपनियां अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ी हैं।”

First Published - August 5, 2022 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट