facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फोर्ड चेन्नई संयंत्र के कई कर्मी काम के लिए तैयार

Last Updated- December 11, 2022 | 6:07 PM IST

फोर्ड के चेन्नई संयंत्र के 2,000 कर्मचारियों में से करीब 50 फीसदी कर्मी उत्पादन सुचारु करने के लिए सहमत हो गए हैं। फोर्ड इंडिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चेन्नई संयंत्र कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के कारण फिलहाल बंद है।
कंपनी ने आज विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को चेताया कि 14 जून से प्रभावी तौर पर उन्हें वेतन का नुकसान उठाना पड़ेगा। कंपनी ने संयंत्र का परिचालन दोबारा शुरू करने का भी आग्रह किया। फोर्ड इंडिया ने कहा कि वह यूनियन के साथ बाचतीत जारी रखेगी।
कर्मचारी यूनियन का कहना है कि संयंत्र का परिचालन शुरू करने के लिए कंपनी की पेशकश को महज करीब 350 कर्मचारियों ने ही स्वीकार किया है न कि 50 फीसदी कर्मचारियों ने। यूनियन का कहना है कि प्रबंधन जब तक पैकेज में सुधार के लिए सहमत नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा क्योंकि कंपनी ने उसी के लिए 30 मई को हड़ताल की शुरुआत की थी।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘9 जून 2022 को कर्मचारी कैसकेड के संदर्भ में कंपनी को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और करीब 50 फीसदी कर्मचारियों ने बंदी पैकेज पर बातचीत जारी रखते हुए संयंत्र में उत्पादन को सुचारु करने के लिए अपनी सहमति जताई है।’ उन्होंने कहा, ‘हम कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ आगे सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद  करते हैं ताकि उन्हें पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सके जो फिलहाल श्रम विभाग के पास लंबित है।’

First Published - June 21, 2022 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट