facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:21 PM IST

बीते सप्ताह इक्विटी बाजारों में रहे सकारात्मक रुझान के बीच देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 2,03,335.28 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें सर्वाधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को हुआ। पिछले सप्ताह BSE के मानक सूचकांक सेंसेक्स में कुल 1,378.18 अंकों यानी 2.39 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त दर्ज की गई थी। देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़कर बाकी आठों कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस दौरान बढ़ गया।

देश की सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी के रूप में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने बीते हफ्ते अपने मूल्यांकन में 68,296.41 करोड़ रुपये जोड़ा। इसके साथ ही उसका कुल पूंजीकरण बढ़कर 16,72,365.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का पूंजीकरण इस दौरान 30,120.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,492.23 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण भी इस अवधि में 25,946.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,264.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का मूल्यांकन 18,608.76 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,828.23 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 17,385.1 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,43,612.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी के मूल्यांकन में इस दौरान 16,739.62 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,28,453.62 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 15,276.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,48,722.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इंफोसिस का पूंजीकरण 10,961.39 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,216.21 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि पिछले हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक की पूंजी इस दौरान 4,878.68 करोड़ रुपये घटकर 4,35,416.70 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक के पूंजीकरण में भी 1,503.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,01,182.91 करोड़ रुपये पर आ गया।
इस उतार-चढ़ाव के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी के शीर्ष पर कायम है। टीसीएस को दूसरा और एचडीएफसी बैंक को तीसरा स्थान हासिल है। इनके साथ आईसीआईसीआी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान आता है।

First Published - October 23, 2022 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट