facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मारुति सुजूकी का चालू वित्त वर्ष में 20 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्यः चेयरमैन ​

Last Updated- December 11, 2022 | 5:00 PM IST

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी ने सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार होने से चालू वित्त वर्ष में करीब 20 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह अपने उत्पादन में बढ़ोतरी भी करेगी।
कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने वित्त वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए गए अपने संदेश में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में 20 लाख वाहनों के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में नया एसयूवी मॉडल ग्रैंड विटारा अहम भूमिका निभाएगा। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का उत्पादन 13.4 फीसदी बढ़कर 16.52 लाख वाहन हो गया। अप्रैल-जून 2021 में वै​श्विक महामारी की दूसरी लहर के कारण उत्पादन गतिविधियों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद कंपनी ने यह उत्पादन आंकड़ा हासिल किया था। इसके अलावा सेमीकंडक्टर की आपूर्ति बाधित होने से भी कंपनी मांग के अनुरूप वाहनों की बिक्री नहीं कर पाई।
भार्गव ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2021-22 के अंत में हम बुकिंग के बावजूद करीब 2.7 लाख वाहनों की आपूर्ति नहीं कर पाए।’ घरेलू बाजार में आपूर्ति कम होने की वजह से इसकी बाजार हिस्सेदारी भी करीब 50 फीसदी से कम होकर 43.4 फीसदी पर आ गई थी। भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में वर्ष 2021-22 में कुल 30,69,499 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जबकि एक साल पहले 27,11,457 वाहनों की बिक्री हुई थी।
भार्गव ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना आकलन पेश करते हुए कहा, ‘सेमीकंडक्टर की उपलब्धता बेहतर होने से वाहन उत्पादन की स्थिति बेहतर होगी। अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए हमने कुछ कदम भी उठाए हैं। हमने इस आंकड़े को 20 लाख वाहन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वैसे इसे हासिल कर पाना एक चुनौती होगी।’
हालांकि भार्गव ने कहा कि ग्रैंड विटारा मॉडल का उत्पादन टोयोटा के संयंत्र में होने से मारुति सुजूकी के लिए उत्पादन बढ़ाने की चुनौती को पूरा करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्रैंड विटारा मॉडल के आने से एसयूवी श्रेणी में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपनी पुरानी एसयूवी ब्रेजा को नए अवतार में उतारा है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के संदर्भ में कंपनी चेयरमैन ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 से सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन के गुजरात संयंत्र में इलेक्ट्रिक मॉडलों का उत्पादन शुरू हो जाएगा और मारुति इनकी बिक्री करेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि ईवी मॉडल के कार बाजार में अहम स्थान लेने में अभी वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि मारुति सुजूकी ने अपनी भावी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के खरखोडा में नया उत्पादन संयंत्र लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संयंत्र के पहले चरण पर 11,000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे।

First Published - August 8, 2022 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट