facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मारुति को नई ऑल्टो से मिलेगी रफ्तार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:31 PM IST

देश में प्रवेश स्तर के यात्री कार बाजार में मारुति ऑल्टो का जलवा बरकरार है। मारुति को ऐसे समय में इस ब्रांड से रफ्तार मिल रही जब हैचबैक मॉडलों की मांग घट रही है और लोग एसयूवी खरीदना पसंद कर रहे हैं। देश में ऑल्टो छोटी कारों का पर्याय बन गई है।
मारुति पिछले 22 साल से हर घंटे करीब 100 ऑल्टो की बिक्री कर रही है।कंपनी ने ऑल्टो के सफर को आगे बढ़ाते हुए आज नई पीढ़ी के ऑल्टो के10 मॉडल को लॉन्च किया। इसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर 5.33 लाख रुपये (मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए) रखी गई है। जापानी कार विनिर्माता ने फरवरी 2020 में इस मॉडल का उत्पादन बंद कर दिया था। कंपनी ने दावा किया है कि नया मॉडल कहीं अधिक ईंधन कुशल है और वह एक लीटर ईंधन में 24.90 किलोमीटर की यात्रा करने में समर्थ है।

नई ऑल्टो के10 की बिक्री ऑल्टो 800 की जगह की जाएगी और इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। इसे पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट यानी दोनों सुविधाओं के साथ उतारा गया है। यह अपने आकार और दिखने में पिछले मॉडल के मुकाबले 
बेहतर है। पुरानी ऑल्टो के10 की वार्षिक बिक्री 65 से 80 हजार वाहनों की की। हालांकि यह देखना होगा कि नया मॉडल खरीदारों को कितना आकर्षित कर पाता है। 

First Published - August 19, 2022 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट