facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

टाटा-आइडिया विवाद में मध्यस्थ नियुक्त

Last Updated- December 07, 2022 | 10:05 AM IST

उच्चतम न्यायालय ने आदित्य बिड़ला समूह की ग्रासिम इंडस्ट्रीज के साथ विवाद में मध्यस्थ (आर्बिट्रेटर) नियुक्त करने का टाटा इंडस्ट्रीज का आग्रह बुधवार को स्वीकार कर लिया।


टाटा समूह अपने संयुक्त उपक्रम आइडिया सेल्युलर को खत्म किए जाने से जुड़े विवाद के निबटारे के लिए सर्वोच्च न्यायालय में गया था। न्यायमूर्ति वी एस सिरपुरकर ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों को नियुक्त किया। इनमें पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए एस आनंद, न्यायमूर्ति अरूण कुमार और न्यायमूर्ति पी के बालासुब्रमण्यम शामिल हैं। 

आइडिया सेल्युलर में अपनी 48 फीसदी हिस्सेदारी ग्रासिम को बेचने से पहले टाटा ने बिड़ला समूह को इस उपक्रम को समाप्त करने के लिए दो नोटिस भेजे थे। टाटा का आरोप है कि बिड़ला ने शेयरधारक समझौते का उल्लंघन किया है।

ग्रासिम ने मध्यस्थता की मांग का विरोध किया था। इसके बाद ही टाटा ने सर्वोच्च न्यायालय में मध्यस्थ नियुक्त करने की मांग के लिए याचिका दाखिल की। अगर मध्यस्थों का फैसला टाटा के पक्ष में होता है तो टाटा को आइडिया में बिड़ला की हिस्सेदारी खरीदने का अधिकार मिल जाएगा।

First Published - July 10, 2008 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट