facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेडिकल डिवाइस कंपनियों ने लाइसेंस के लिए 6 महीने का समय मांगा

Advertisement

CDSCO के पास निरीक्षण के लिए संसाधनों की कमी, देसी कंपनियां प्रभावित

Last Updated- October 03, 2023 | 10:31 PM IST
National Medical Devices Policy 2023 gets Centre’s green light

चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने ड्रग्स ऐंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के तहत सी और डी श्रेणी के चिकित्सा उपकरण के लिए अनिवार्य लाइसेंस का पालन करने के लिए 6 महीने का वक्त मांगा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को 25 सितंबर को लिखे अपने पत्र में चिकित्सा उपकरण बनाने वाली देसी कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एम्ड) ने समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सीमित संसाधनों के मद्देनजर समय बढ़ाने की मांग की थी।

एम्ड के फोरम कोऑर्डिनेटर राजीव नाथ ने पत्र में कहा था कि वह समय सीमा को छह महीने बढ़ाने का अनुरोध कर रहे हैं। उनका कहना था कि सीडीएससीओ के पास 30 सितंबर, 2023 तक समय पर निरीक्षण करने और विनिर्माण लाइसेंस जारी करने के लिए पर्याप्त संसाधनों की कमी है और इससे कई देसी चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो सकती है।

नए चिकित्सा उपकरण विनियम 2020 के तहत विनिर्माताओं को गैर अधिसूचित सी और डी श्रेणी के चिकित्सा उपकरणों के लाइसेंस को पूरा करने के लिए 1 अप्रैल 2020 से 42 महीने का समय दिया गया था।

उद्योग के एक विशेषज्ञ का कहना है, ‘ए और बी श्रेणी के उपकरणों को 1 अप्रैल से ही विनियमित किया गया है और जो विनिर्माता 1 अप्रैल को पंजीकृत थे मगर उन्हें लाइसेंस नहीं मिला था उन्हें विनिर्माण और बिक्री जारी रखने की अनुमति दी गई थी।

उनसे राज्य और केंद्र सरकार के नियामकों ने अनुपालन और ऑडिट प्रमाणन मांगा था। उच्च जोखिम वाले चिकित्सा उपकरणों के लिए इसी तरह की लिखित स्पष्टता का इंतजार किया जा रहा है।’

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement