facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

त्योहारी तैयारी में जुटी मीशो

Last Updated- December 11, 2022 | 3:26 PM IST

इंटरनेट कॉमर्स कंपनी मीशो भी एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की तरह इस महीने अपनी सबसे बड़ी त्योहारी सेल का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। सॉफ्टबैंक सम​र्थित इस कंपनी को अपने 80 प्रतिशत ऑर्डर छोटे कस्बों और शहरों समेत ग्रामीण भारत से हासिल होने की संभावना है। 
मीशो की ‘मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ 23 सितंबर को शुरू होगी और यह फ्लिपकार्ट की ‘​बिग बिलियन डेज’ और एमेजॉन की ‘ग्रेट इंडियन फे​स्टिवल’ के साथ चलेगी। मीशो ने कहा है कि उसकी यह सेल ग्राहकों की वि​भिन्न जरूरतों पर आधारित है। इसमें उनकी जरूरतों, त्योहारी सीजन के दौरान उनके उत्साह और खरीदारी रुझानों को शामिल किया गया है। 

मीशो के सीएक्सओ (बिजनेस) उत्कृष्ट कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मीशो पारंपरिक ई-कॉमर्स कंपनियों की पहुंच से दूर ग्राहकों पर लगातार ध्यान बनाए हुए हैं। फे​स्टिव सेल मीशो को भारत में हर किसी के लिए इंटरनेट कॉमर्स के प्रसार को बढ़ावा देने का प्रमुख अवसर प्रदान करती है।
हम मुख्य तौर पर भारत के लिए निर्माण और समाधान पर केंद्रित हैं, क्योंकि हम देश के हरेक कोने से उपभोक्ताओं और विक्रेताओं को अपने मंच पर लाना चाहते हैं।’ मीशो के पास अपनी सभी 30 श्रे​णियों में 6.5 करोड़ से ज्यादा सक्रिय प्रोडक्ट लि​स्टिंग्स होंगी। जहां फैशन मुख्य बनी रहेगी, वहीं कंपनी को होम ऐंड किचन, फर्नी​शिंग, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, और एक्सेसरीज में अच्छी तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा उत्पाद उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि अन्य प्लेटफॉर्मों के मुकाबले मीशो पर उत्पादों की कीमतें करीब 15-20 प्रतिशत कम हैं। 

First Published - September 18, 2022 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट