facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मीशो का क्षेत्रीय भाषा पर जोर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:41 PM IST

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली फर्म मीशो ने अपने प्लेटफॉर्म पर आठ नई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ा है। कंपनी ने यह पहल सभी के लिए इंटरनेट वा​णि​ज्यिक सेवाएं उपलब्ध कराने के ​अपने मिशन के तहत की है। साथ ही यह पहल त्योहारी सीजन से ठीक पहले की गई है। इस दौरान देश भर के लाखों उपयोगकर्ता इस प्लेटफॉर्म पर लेनदेन करेंगे। मीशो प्लेटफॉर्म पर शामिल किए गए क्षेत्रीय भाषाओं में बंगाली, तेलुगू, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और उड़िया शामिल हैं। मीशो के ग्राहक अब एंड्रॉयड फोन पर अपने खाते को ऐक्सेस करने, उत्पाद संबंधी सूचनाएं हासिल करने, ऑर्डर देने व उसे ट्रैक करने और भुगतान करने के लिए पसंदीदा भाषा का चयन कर सकेंगे।
मीशो के संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अ​धिकारी संजीव बर्नवाल ने कहा, ‘हमारे करीब 50 फीसदी उपयोगकर्ता ई-कॉमर्स के लिए नए हैं और शायद उन्होंने ऐसे प्लेटफॉर्म के जरिये पहले कभी कोई लेनदेन नहीं किया है।’ उन्होंने कहा कि मीशो ने अपने प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करते हुए ई-कॉमर्स के दौरान भाषागत बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया है।
पिछले साल मीशो ने अपने प्लेटफॉर्म पर हिंदी को शामिल किया था जिसका लोगों ने खूब उपयोग किया है। मीशो प्लेटफॉर्म पर हिंदी के उपयोग की दर अब तक 20 फीसदी रही है। मीशो के अ​धिकांश ग्राहक अहमदाबाद, वडोदरा और जमशेदपुर जैसे छोटे एवं मझोले शहरों और गैर-हिंदी भाषी राज्यों से आते हैं। इन राज्यों में लोग हिंदी अथवा अंग्रेजी दोनों के बजाय क्षेत्रीय भाषा में सहज महसूस करते हैं।

First Published - August 11, 2022 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट