facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मेन्सा ब्रांड्स मुनाफे में

Last Updated- December 11, 2022 | 6:32 PM IST

ई-कॉमर्स उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी आधारित ब्रांड हाउस मेन्सा ब्रांड्स ने कहा है कि वह अपने परिचालन के पहले 12 महीनों में 1,500 करोड़ रुपये के शुद्ध राजस्व रन रेट के साथ लाभप्रद हो गई है।
कंपनी ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी आधारित भारत की सबसे बड़ी डी2सी ब्रांड हाउस फर्म बन गई है।
कंपनी कहा कि महज एक साल के भीतर उसके प्लेटफॉर्म पर फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल आदि श्रे​णियों में 20 से अ​धिक ब्रांड मौजूद हैं। डिजिटल ब्रांडों के विस्तार में संस्थापक टीम की विशेषज्ञता, मेंसा प्लेटफॉर्म की तकनीकी दक्षता आदि कारणों से प्रमुख ब्रांडों ने 80 फीसदी से अ​धिक बढ़त के साथ मुनाफा दर्ज किया है।
मेन्सा ब्रांड्स के संस्थापक एवं सीईओ अनंत नारायणन ने कहा, ‘महज एक साल में हमने 20 से अ​धिक ब्रांडों के साथ 1,500 करोड़ रुपये का रन रेट हासिल किया है जिनमें पांच का प्रदर्शन अपनी श्रेणी में दमदार रहा। हमारी टीम एक एक टिकाऊ कारोबारी मॉडल ​तैयार किया है जो बाजार की अग्रणी प्रौद्योगिकी से लैस है और हम 50 लाख से अ​धिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए गौरवा​न्वित महसूस कर रहे हैं।’

First Published - June 1, 2022 | 1:36 AM IST

संबंधित पोस्ट