facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मूव का उबर संग करार

Last Updated- December 11, 2022 | 5:17 PM IST

मोबिलिटी फिनटेक फर्म और ईएमईए में उबर की सबसे बड़ी वाहन आपूर्ति साझेदार मूव ने कहा है कि वह अपनी वैश्विक विस्तार योजना के तहत भारत में प्रवेश कर रही है। मूव मोबिलिटी उद्यमियों को राजस्व आधारित फाइनैंस उपलब्ध कराती है। उसने अपने अफ्रीकी बाजार का विस्तार करते हुए मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु में दस्तक दी है। यह स्टार्टअप उबर प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों के लिए खास तौर पर वाहन फाइनैंस की सुविधा उपलब्ध कराती है।
मूव ने भारत में अपने कारोबार के पहले वर्ष के दौरान 5,000 सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने अगले पांच साल के दौरान इसे बढ़ाकर 30,000 वाहन करने की योजना बनाई है।
मूव के सह-संस्थापक एवं सह-मुख्य कार्याधिकारी लाडी डेलानो ने कहा, ‘हम अपने राजस्व आधारित फाइनैंसिंग मॉडल का विस्तार कर रहे हैं ताकि देश में सतत रोजगार सृजन हो सके।’ हाल में मूव ने एशिया एवं यूरोप के नए बाजारों में अपने कारोबार के विस्तार के लिए 10.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
साल 2020 में स्थापित मूव मोबिलिटी उद्यमियों को वाहन फाइनैंस की सुविधा उपलब्ध कराती है ताकि वे अपने साप्ताहिक राजस्व के एक हिस्से से नए वाहन खरीद सकें।

First Published - July 26, 2022 | 1:26 AM IST

संबंधित पोस्ट