facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

300 से ज्यादा कर्मियों को नौकरी से हटाया

Last Updated- December 11, 2022 | 3:37 PM IST

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के बजट में कटौती का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी पड़ रहा है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने माइक्रोसॉफ्ट के न्यूज प्रोडक्ट पर काम कर रहे 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा है। संपर्क करने पर कंपनी ने सीधे तौर पर छंटनी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हमारी प्रौद्योगिकी और सेवाओं के क्षेत्र में मजबूत वृद्धि जारी है और यह हमारे लिए सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। 
सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है, उनमें से ज्यादातर लोग भारत, फिलिपींस और ग्वाटेमाला से हैं।
माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा जैसे बड़ी तकनीकी कंपनियां पहले से ही कर्मचारियों से उत्पादकता बढ़ाने के लिए कह रही हैं। कंपनियों ने यात्रा जैसे खर्चों में भी कटौती की है। कुछ हफ्ते पहले एक सूत्र ने बताया कि फेसबुक कंटेंट मॉडरेशन का काम कर रहे अपने कुछ अनुबंध कर्मचारियों को भी हटा सकती है । 
ऐसा ही काम एक्सेंचर द्वारा किया गया था, जो अब सिंगापुर स्थित यह कंपनी कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस कदम से करीब 400 कर्मचारी प्रभावित होंगे।
अल्फाबेट के सुंदर पिचाई ने भी कर्मचारियों को अपनी उत्पादकता बढ़ाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य उत्पादकता में 20 फीसदी की बढ़ोतरी करना है।
विश्लेषकों की राय थी कि परियोजनाओं के अनुसार बजट कटौती शुरू हो गई है, हालांकि इन्हें कुल बजट कटौती नहीं कहा जा सकता है। इससे पहले अमेरिका स्थित रिटेलर मेसीज ने भी अपने आईटी विक्रेताओं को लिखा था कि वह बजट में कटौती कर रहा है। हम देख रहे हैं कि कुछ परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। एक विश्लेषक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, यह स्पष्ट रूप से अमेरिका केंद्रित है। कंपनियां लागत को नियंत्रित करना चाहती हैं, खासकर जब से उन्होंने पिछले 1.5 वर्षों में तकनीक में भारी निवेश किया है।

 

First Published - September 13, 2022 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट