facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फीनिक्स में 1,300 करोड़ रु. निवेश करेगी एमपीसी

Last Updated- December 07, 2022 | 6:12 PM IST

रियल एस्टेट फर्म फीनिक्स मिल्स में जर्मनी की निजी इक्विटी फर्म एमपीसी सिनर्जी समूह की विशेष उद्देश्य वाली कंपनी में लगभग 1,300 करोड़ रुपये (20 करोड़ यूरो) का निवेश  करने वाली है।


कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी जानकारी में बताया कि 1,300 करोड़ रुपये का निवेश फीनिक्स मिल्स समूह एवं ईडब्ल्यूडीपीएल समूह की विशेष उद्देश्य वाली कंपनी के स्तर पर होगा। इसमें कंपनी की 42 फीसदी की हिस्सेदारी होगी। इससे अधिक जानकारी का कंपनी ने खुलासा नहीं किया।

इस समय देश में कड़ी मौद्रिक नीतियों और रकम की कमी के चलते घरेलू निवेशक रियल एस्टेट में निवेश करने से बच रहे हैं। ऐसे में रियल एस्टेट क्षेत्र की बड़ी कंपनियों की उम्मीद विदेशी निवेश से जुड़ी हुईं हैं। इसके लिए कंपनियां विदेशी निवेशकों के साथ संयुक्त उपक्रम बना उन्हें इक्विटी में साझेदार बना रही हैं। इस घोषणा के बाद फीनिक्स मिल्स के शेयरों ने बीएसई में अपने 184.85 रुपये के अपर सर्किट को छुआ और शेयरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

First Published - August 23, 2008 | 5:20 AM IST

संबंधित पोस्ट