facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

50 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश में जुटी एमऐंडएम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:15 PM IST

भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की योजना को गति देने के लिए वैश्विक निवेशकों  से 25 से 50 करोड़ डॉलर तक जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 

सूत्रों ने कहा, वैश्विक ग्रीन फंडों व प्राइवेट इक्विटी फर्मों के साथ महिंद्रा की बातचीत शुरुआती चरण में है और कंपनी लंबी अवधि का निवेशक चाहती है, जो उसके ईवी कारोबार को खड़ा करने में मदद करे।

बैंकिंग उद्योग के सूत्रों ने कहा, हाल के महीनों में कुछ निवेशकों ने 80 करोड़ डॉलर की फंडिंग में दिलचस्पी दिखाई है और कंपनी के साथ उनकी बातचीत हुई है।
 

महिंद्रा हालांकि 25-50 करोड़ डॉलर से ज्यादा नहीं जुटाना चाहती है, लेकिन उसने सौदे का आकार बढ़ाने का रास्ता खुला रखा है, जो शर्त व मूल्यांकन पर निर्भर करेगा।
 

सूत्रों ने कहा, महिंद्रा बेंचमार्क निवेशक को जोड़ना चाहती है लेकिन वह अभी बड़ी हिस्सेदारी नहीं देना चाहती। ये योजनाएं अभी शुरुआती चरण में हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
 

महिंद्रा की नई ईवी इकाई का मूल्यांकन जुलाई में 9.1 अरब डॉलर था, जब उसने ब्रिटिश इंटरनैशनल इन्वेस्टमेंट से 25 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
 

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि निवेशक किस मूल्यांकन की पेशकश कर रहे हैं या कंपनी कितना मूल्यांकन चाह रही है।

 

महिंद्रा ने रॉयटर्स को एक बयान में कहा कि वह ब्रिटिश इंटरनैशनल इन्वेस्टमेंट के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी में 50 करोड़ डॉलर निवेश करने को प्रतिबद्ध‍ है और दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी।
 

इससे पहले महिंद्रा ने अगले पांच साल में पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की महत्वाकांक्षी योजना सामने रखी थी और उसका लक्ष्य मार्च 2027 तक कुल सालना एसयूवी की बिक्री में ऐसे मॉडलों की 30 फीसदी भागीदारी पाने का है।

कार निर्माता का पहला इलेक्ट्रिक एसयूवी जनवरी में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

इस फंड से वाहन निर्माताओं को प्रतिस्पर्धी टाटा मोटर्स से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी, जो भारत के नए इलेक्ट्रिक कार बाजार में वर्चस्व बनाए हुए है।
 

पिछले साल टाटा ने अपनी ईवी इकाई के लिए 9.1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर टीपीजी की राइज क्लाइमेंट फंड से 1 अरब डॉलर जुटाए थे, जो भारत में क्लीन मोबिलिटी के तहत पहला अहम सौदा था।

First Published - September 22, 2022 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट