facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेबी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मुकेश अंबानी की कंपनी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:27 PM IST

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और मार्केट रेगुलेटर सेबी के बीच इस समय तनाव चल रहा है। मामला स्टॉक के आवंटन से जुड़ा है। दो दशक पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सेबी को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। वहीं रिलायंस का कहना है कि सेबी ने कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक उसे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। रिलायंस ने सेबी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया है कि मार्केट रेगुलेटर जानबूझकर ऐसा कर रहा है। वहीं जानकारी ये भी है कि सेबी भी सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर करने की तैयारी में है। 
क्या है पूरा मामला
मामला साल 2002 का है जब एस गुरुमूर्ति ने रिलायंस के खिलाफ सेबी में शिकायत की थी। इस मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस के पक्ष में फैसला सुनाया था औक सेबी को आदेश दिया था कि वह रिलायंस को कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराए।  ये दस्तावेज 2002 के एक मामले से संबंधित हैं। तब एस गुरुमूर्ति ने रिलायंस, उसकी सहयोगी कंपनियों और डायरेक्टर्स के खिलाफ सेबी में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि रिलायंस ने अपने प्रमोटरों से जुड़ी कंपनियों को अवैध तरीके से 12 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए थे। साथ ही आरोप लगाया गया था कि रिलांयस और ग्रुप की दूसरी कंपनियों ने इसे फंड किया था।लेकिन सेबी ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रहा है। और कंपनी को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।

अब 20 अगस्त को रिलायंस ने सेबी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी। साथ ही रिलायंस ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार को भी पत्र लिखकर मांग की है कि मामले की तत्काल सुनवाई होनी चाहिए।
 
 

First Published - August 22, 2022 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट