facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फेरो स्क्रैप निगम के लिए कई बोलियां

Last Updated- December 11, 2022 | 6:07 PM IST

केंद्र को फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) के अधिग्रहण के लिए आवेदकों से कई बोलियां प्राप्त हुई हैं, जो निजीकरण की प्रक्रिया अगले चरण में ले जाएंगी।
निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने एक ट्वीट में कहा कि एमएसटीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) के रणनीतिक विनिवेश के लिए कई अभिरुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए हैं।
सरकारी स्वामित्व वाली इस इकाई के निजीकरण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में प्रबंधन नियंत्रण का हस्तांतरण शामिल है, जो सरकार के स्वामित्व वाली एमएसटीसी की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है।
अब केंद्र बिचौलियों के साथ इन अभिरुचि पत्रों का मूल्यांकन करेगा और 8 जुलाई तक छांटे गए बोलीदाताओं को सूचित करेगा। इसके बाद इन छांटे गए बोलीदाताओं को अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) प्रदान किया जाएगा, जिसमें शेयर खरीद समझौते का मसौदा और दस्तावेजों की समीक्षा के लिए आंकड़ों तक पहुंच शामिल है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा स्वीकृत छांटे गए बोलीदाता को सफल बोलीदाता के रूप में नामित किया जाएगा।

First Published - June 21, 2022 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट