facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मिंत्रा को 12 लाख नए ग्राहकों से मिले ऑर्डर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:16 PM IST

मिंत्रा की इस बार की सेल ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ (बीएफएफ) में लगभग 12 लाख नए लोगों ने ऑर्डर किया। वाॅलमार्ट के स्वामित्व वाली खुदरा कंपनी मिंत्रा ने बताया कि पहली बार फेस्टिव सेल खत्म होने से पहले ही कंपनी ने 60 फीसदी ऑर्डरों की डिलिवरी 240 मिनट के अंदर ही  कर दी और हर पांच ऑर्डर में से एक ऑर्डर की डिलिवरी 48 घंटे के भीतर की गई है। 
 इस सेल कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों ने फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से संबंधित सामानों की खरीदारी की। खरीदारी करने वाले 45 फीसदी से ज्यादा ग्राहक छोटे-मंझोले शहरों के रहने वाले थे। 
मिंत्रा के मुख्य बिजनेस अधिकारी शारोन पेस ने कहा कि बीएफएफ बिक्री कार्यक्रम के दौरान कुल 60 लाख से ज्यादा लोगों ने फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से संबंधित सामानों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि कंपनी की पहुंच व्यापक और इसके 21,000 किराना पार्टनरों के कारण 60 फीसदी से ज्यादा ऑर्डरों को फेस्टिव कार्यक्रम के पूरा होने से पहले ही लोगों तक पहुंचाया जा सका।  
बीएफएफ के तीसरे संस्करण में 6000 ब्रांड के साथ 15 लाख से ज्यादा तरह के सामान उपलब्ध थे, जो पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना अधिक थे। 
सबसे ज्यादा बिकने वाले सामानों की श्रेणी में महिलाओं के भारतीय और विदेशी कपड़े, पुरुषों के कैजुअल और वर्कवियर, ब्यूटी ऐंड पर्सनल केयर, और घड़ियाँ और वियरेबल्स शामिल थे। ब्यूटी और पर्सनल केयर श्रेणी ने अपने पोर्टफोलियो को साल-दर-साल 2 गुना बढ़ाया है। पिछले संस्करण की तुलना में 40 फीसदी अधिक ग्राहक देखे गए। घड़ियां और वियरेबल श्रेणी की मांग में 90 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखी गई।
 

First Published - October 3, 2022 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट