facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेल को इस साल दमदार बनाएगी मिंत्रा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:26 PM IST

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा को इस साल सेल आयोजन में बड़ी तादाद में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि कोविड संकट के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के खत्म होने के कारण घर से बाहर कामकाज के सुचारु होने और सामाजिक आयोजनों के कारण लोग फैशन उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।
मिंत्रा की मुख्य कार्याधिकारी नंदिता सिन्हा ने कहा कि इस साल फैशन श्रेणी में जबरदस्त तेजी दिखने की उम्मीद है क्योंकि सामाजिक आयोजनों और कामकाजी जरूरतों के लिए लोग बड़ी तादाद में फैशन उत्पाद खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि दफ्तरों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कामकाज सुचारु होने के कारण लोग कामकाजी पोशाकों की खरीदारी कर रहे हैं।
सिन्हा ने इसी साल जनवरी में मिंत्रा की सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। वह कंपनी अपने द्विवार्षिक सेल आयोजन ‘एंड ऑफ रीजन सेल’ की तैयारी कर रही है। यह सेल कार्यक्रम इसी सप्ताह आयोजित होने वाला है। सिन्हा का मानना है कि यह देश का सबसे बड़ा सेल आयोजन होगा। इस दौरान मिंत्रा प्लेटफॉर्म पर 50 लाख ग्राहकों द्वारा खरीदारी करने की उम्मीद है।
मिंत्रा का मानना है कि इस सेल कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक नए ग्राहकों के भाग लेने की उम्मीद है जिनमें 40 फीसदी से अधिक ग्राहक छोटे एवं मझोले शहरों से आएंगे।
सिन्हा ने कहा, ‘वास्तव में तमाम फैशन अवसरों से श्रेणियों के लिए मांग निर्धारित होती है जैसे दफ्तरों में वापसी, सामाजिक आयोजन और स्कूल-कॉलेज का खुलना। इसके अलावा जुलाई के दूसरे पखवाड़े से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन के लिए भी लोग अपनी तैयारियां कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘फैशन उत्पादों की काफी खपत हो रही है। साथ ही पिछले दो वर्षों के दौरान ग्राहक काफी हद तक सोशल मीडिया और सोशल कॉमर्स (फैशन उत्पादों के लिए) से जुड़े हैं।’
सिन्हा ने कहा कि मिंत्रा के द्विवार्षिक सेल आयोजन ‘एंड ऑफ रीजन सेल’ के 16वें संस्करण का आयोजन 11 से 16 जून के दौरान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पहले के मुकाबले कहीं बड़ा होगा और इसमें 5,000 से अधिक ब्रांडों के 14 लाख से अधिक कलेक्शन को प्रदर्शित किया जाएगा जो अब तक का सर्वाधिक कलेक्शन होगा।
इस छह दिवसीय आयोजन के दौरान फैशन, लाइफस्टाइल, सौंदर्य, पर्सनल केयर एवं होम जैसी श्रेणियों में तमाम उत्पादों की पेशकश की जाएगी। इसके तहत देश भर के 50 लाख से अधिक ग्राहकों को आपूर्ति की जाएगी। कंपनी का मानना है कि इस साल के सेल आयोजन के दौरान मांग में सामान्य कारोबार के मुकाबले 3 गुना से अधिक वृद्धि होगी जबकि पिछले आयोजन के मुकाबले ट्रैफिक में 26 फीसदी की वृद्धि होने के आसार हैं।
सिन्हा ने कहा कि देश भर में मिंत्रा के 21,000 किराना स्टोर पार्टनर के नेटवर्क के जरिये 19,000 से अधिक पिन कोड के लिए डिलिवरी सुनिश्चित की गई है। आयोजन के दौरान दूरदराज के इलाकों में डिलिवरी सुनिश्चित करने में इनकी उल्लेखनीय भूमिका होगी।
मिंत्रा के प्लेटफॉर्म पर पीक आवर में मिनट 16,000 ऑर्डरों और 11 लाख ग्राहकों को संभालने की क्षमता है।

First Published - June 8, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट