facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नैनो के डीलर नेटवर्क में विस्तार

Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

टाटा की छोटी कार पर सिंगुर में छिड़ी रार के बाद नैनो के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है।


ऐसे में भी पश्चिम बंगाल में टाटा के सभी डीलर नैनो को अपने एफ-प्लस शोरूमों की शृंखला के जरिए बेचने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि डीलरों ने यह माना कि नैनो के शोरूमों में आने वाले प्रस्तावित समय में कुछ देरी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के सभी बड़े शहरों में मौजूद लेक्सस मोटर्स नाम के शोरूमों की शृंखला का संचालन करने वाले विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘हम डायमंड हार्बर, हुगली और कृष्णानगर में तीन शोरूम खोलने के लिए बातचीत के अंतिम दौर में है। इसके अलावा बरासत और हावड़ा में भी हम शोरूम खोलेंगे। हम अपनी परियोजनाओं के मुताबिक ही चल रहे हैं और इनमें कोई देरी नहीं होगी।’

डीलरों के मुताबिक सितंबर के अंतिम हफ्ते तक कंपनी उन्हें नैनो की बिक्री, मार्केटिंग और ब्रांडिंग रणनीति बता देगी। हालांकि कंपनी ने ऑटो एक्सपो में कार के लॉन्च के बाद से डीलरों को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने नैनो  को अक्तूबर में लॉन्च करने की घोषणा की थी।

नैनो इस साल की सबसे ज्यादा मांग वाली कार बन गई हे। डीलरों के पास नैनो के बारे में पूछताछ के लिए एक दिन में लगभग 100 बार फोन आते हैं। कोलकाता की के बी मोटर्स भी कल्याणी, हावड़ा और हुगली में तीन शोरू म खोलने की योजना बना रहे हैं।

सिंगुर में चल रहे विरोध के कारण नैनो का निर्माण कार्य 29 अगस्त से ही रूका हुआ है। टाटा ने सुरक्षा कारणों से अपने अधिकारियों को वहां भेजने से मना कर दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकारियों को वहां आने के लिए कहा है।

First Published - September 2, 2008 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट