facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नाटको फार्मा का पहले तिमाही में 320 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ

Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 PM IST

नाटको फार्मा लिमिटेड का 30 जून को खत्म चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना से अधिक होकर 320.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
फार्मास्युटिकल खंड की आय बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। नाटको फार्मा ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 75 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि के 410.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 884.6 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी का फार्मास्युटिकल खंड का राजस्व पिछले साल की पहली तिमाही के 409.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 883.6 करोड़ रुपये हो गया। इसमें कंपनी की इकाई नाटको फार्मा (कनाडा) इंक को निपटान समझौते के तहत प्राप्त दावों के समाधान से होने वाली आय शामिल है।
कंपनी ने कहा कि कृषि रसायन खंड ने एक करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 60 लाख रुपये था। पहली तिमाही में कुल खर्च 533.1 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले समान अवधि में 336.3 करोड़ रुपये था।
नाटको ने कहा कि उसने 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) योजना के तहत कुल 29.1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। नियामकीय सूचना में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक दो रुपये के इक्विटी शेयर पर 3.50 रुपये के अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

First Published - August 9, 2022 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट